रांची में शराब फैक्ट्री पर छापा, RJD के पूर्व MLC सुबोध राय समेत तीन गिरफ्तार, 303 पेटी नकली शराब जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2026

रांची में शराब फैक्ट्री पर छापा, RJD का पूर्व MLC सुबोध राय समेत तीन गिरफ्तार, 303 पेटी नकली शराब जब्त

रांचीः पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की रात में ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की। टीम ने 303 पेटी विदेशी शराब जब्त की। यह कंपनी आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व विधानपार्षद सुबोध राय की है। मौके पर ही सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और एक अन्य कर्मी रविकांत राय को छापेमारी दल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्लांट में तैयार शराब पर दूसरे नामी ब्रांड के फर्जी लेबल लगाकर इसे बाजार में आधे दाम पर खपाया जा रहा था।

2023 में भी हुई थी छापेमारी
बुधवार की शाम को सबको बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह कर रहे थे। छापेमारी देर रात 12 बजे की गयी और सुबह छह बजे तक चली। छापेमारी में पता चला कि इस प्लांट में तीन अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब बनायी जा रही थी। इनमें 8 पीएम और आफ्टर डार्क ब्रांड की शराब शामिल हैं। उत्पाद विभाग का मानना है कि इसे यूपी और दिल्ली का लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। बोतल पर फॉर सेल ओनली यूपी लिखा था। इस प्लांट पर मार्च 2023 में भी छापेमारी की गई थी। उस समय 108 बोतल अवैध शराब को बरामद किया गया था। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर शो कॉज पूछा गया था। लेकिन बाद में फिर से ये शुरू हो गया। बाबूलाल मरांडी ने उस समय सुबोध राय को बचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की करीबी होने की वजह से उसे बचाया गया। नकली शराब पिकअप वैन से आलू भेजने की आड़ में बिहार-झारखंड में सप्लाई करने का खेल चल रहा था।

See also  हेमंत सोरेन के दोनों बेटे ने पिता को दिया स्पेशल गिफ्ट! फादर्स डे पर इमोशनल हुए मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now