बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू

आज से नौ अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

डेस्कः देश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर तेलंगाना व उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दवाब का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के उपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखना शुरू हो गया है। बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होगी। विश्वकर्मा पूजा तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी किया है।

नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के घर के बाहर नारेबाजी, प्रदर्शन में मारे गए युवाओं के परिजनों ने दिया धरना
मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में 15 से 18 सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को चतरा, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग को छोड़कर शेष जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। इन जिलों को छोड़ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 सितंबर को चतरा, कोडरमा, रामगढ़, रांची , बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और दुमका में बारिश का रेड अलर्ट है। 17 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज मंें बारिश का अलर्ट है। वहीं 19 सितंबर को राज्य में बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

See also  रांची में झमाझम बारिश, बिहार-झारखंड के कई जिलों में मेघगर्जन-वर्जपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर
उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में सोमवार से गुरुवार तक भारी बारिश होगी। आठ जिलों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं। वहीं, सोमवार को राज्य भर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। इधर, रविवार को राज्य के 35 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान 11.5 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने सोमवार से अगले चार दिनों तक पूरे उत्तर बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को विभाग द्वारा चेतावनी के अनुसार उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, छपरा, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक वर्षा के आसार हैं। इससे नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से निचले स्थान में जल भराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है।

See also  AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी की चली जाएगी सदस्यता ? 'जय फिलिस्तीन' बोलकर फंस गए औवसी ?

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शुभम द्विवेदी की पत्नी- कहा-‘पाक के साथ मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा’
सोमवार को पटना, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, आरा, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल वैशाली, छपरा, समस्तीपुर व खगड़िया के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जमुई, बांका और भागलपुर को छोड़कर 35 जिलों में बारिश हुई। किशनगंज के तैयबपुर में सबसे अधिक 299.6 और ठाकुरगंज में 221.6 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि, मधेपुरा में 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 15 सीटें नहीं मिली तो चुनाव में 100 सीटों पर लड़ेंगे, हम को मान्यता मिले ये मुख्य उद्देश्य
पटना में कैसा रहेगा मौसम
पटना में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-तड़क के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी है। रविवार को सुबह से बादल छाया रहा। वहीं दोपहर बाद राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली। बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं राजधानी में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। उधर, ज्यादा समस्या फल मंडियों और सब्जी बाजारों के पास दिखी। जगदेव पथ, पुनाईचक, शिवपुरी, अंटा घाट, मुसल्लहपुर हाट, बाजार समिति में लोग परेशान रहे। मौसम की स्थिति देख नगर निगम और बुडको अलर्ट पर है। स्थल निगरानी से लेकर कमांड सेंटर से सभी संपों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को सभी संपों को चलाया गया। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि क्यूआरटी तत्परता से जलनिकासी कर रही है।

See also  झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now