4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शरीर पर कई बार दांत गड़ाया, मासूम कोमा में चली गई

4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शरीर पर कई बार दांत गड़ाया, मासूम कोमा में चली गई

डेस्कः बिहार के समस्तीपुर में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश ने पूरे बिहार को दहला दिया है। आरोपी ने बच्ची को इतने दांत गड़ाए कि मासूम कोमा में चली गई है। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को यह शर्मनाक घटना हुई है। पड़ोसी ने ही चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और हैवानियत की सारी हदें पार दी।

पटना पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार आरोपी, बच्ची को पहले बहला फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने बच्ची के शरीर पर दांतों से काटकर कई जगहों पर जख्म कर दिया। बच्ची की स्थिति बिगड़ता देख आरोपी लहूलुहान हालत में उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया।

जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी से साथ हुई फरार, आदित्यपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आया सनसनीखेज मामला
पीड़िता की मां ने जब बच्ची की खोजबीन शुरू की तो किसी ने बताया कि वह पड़ोसी के साथ खेत की तरफ जाती दिखी थी। बाद उसी दिशा में खोजबीन शुरू की गई तो बच्ची गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसकी गंभीर स्थिति को देख तत्काल शहर के निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है।वहीं घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बच्ची के परिजनों से पूछताछ की और डॉक्टर से बातचीत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां का कहना है कि बच्ची स्कूल से आई थी और फिर ट्यूशन गई।

See also  मंत्री रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में किया ध्वजारोहण , सरकार की उपलब्धियों का किया बखान, भविष्य की योजनाओं से कराया अवगत

पटना में तीसरी मंजिल से फेंकी गई छात्रा! शव पर जख्‍म देख हत्या का शक, CCTV में दिखे दो युवक
वहीं बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की उम्र लगभग 4 वर्ष है। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है। उसके अपर पार्ट में कई जगह दांत के निशान हैं। इस दौरान होंठ कट गया है। शरीर पर अधिक टीथ बाइट (दांत के निशान) है, जिससे वो कोमा में चली गई थी।जानकारी के अनुसार बच्ची की मां जब उसे अस्पताल लेकर थी तो बच्ची बेहोश थी। वह कोमा में थी। लगभग एक घंटे से अधिक समय के बाद उसे होश आया तो बच्ची से बात की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गयी।हालांकि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई इन्जरी नहीं है, लेकिन अपर पार्ट पर अनगिनत दांत के निशान हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now