नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के घर के बाहर नारेबाजी, प्रदर्शन में मारे गए युवाओं के परिजनों ने दिया धरना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2025

नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के घर के बाहर नारेबाजी, प्रदर्शन में मारे गए युवाओं के परिजनों ने दिया धरना

डेस्कः नेपाल को अब भी शांति का इंतजार है। अशांति के दौर को शांति में बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया। नई सरकार के बनने तक सुशीला नेपाल की सरकार चलाएंगी। इसी बीच रविवार रात को सुशीला कार्की के सरकारी आवास के बाहर देर रात खूब नारेबाजी हुई। नेपाल में प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवाओं के परिजनों ने ये नारेबाजी की।

Nepal की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी सुशीला कार्की, राष्ट्रपति ने दिलाई अंतरिम सरकार के प्रमुख की शपथ
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवाओं के परिजन रविवार सुबह से सुशीला कार्की से मुलाकात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन देर रात उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी सुशीला कार्की के सरकारी आवास के बाहर धरने पर भी बैठ गए हैं। इसके बाद सुशीला कार्की के आवास के बाहर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

See also  Nepal की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी सुशीला कार्की, राष्ट्रपति ने दिलाई अंतरिम सरकार के प्रमुख की शपथ

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर
नेपाल में हुए इन हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक 51 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 21 प्रदर्शनकारी शामिल हैं। 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इतना ही नहीं,हिंसा के दौरान विभिन्न जेलों से 13 हजार से ज्यादा कैदी भाग गए थे। नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने काफी उत्पात मचाया था। संसद भवन से लेकर सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया था। Gen-Z की इस क्रांति के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शुभम द्विवेदी की पत्नी- कहा-‘पाक के साथ मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा’
इस घटनाक्रम के बाद 73 साल की सुशीला कार्की को नेपाल की कमान सौंपी गई है। उन्हें Gen-Z का समर्थन प्राप्त है। सत्ता में आते ही सुशीला कार्की ने ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ 8 सितंबर को हुई पुलिस दमन के विरोध में FIR दर्ज कराई है। वहीं, सुशीला कार्की शनिवार को पूरे दिन Gen-Z प्रतिनिधियों और विभिन्न अन्य राजनीतिक और सामाजिक दलों के साथ विचार-विमर्श में व्यस्त रहीं।

See also  हजारीबाग में दिनदहाड़े दो लोगों पर चाकू मारकर अपराधियों ने किया हमला

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने के मामले में पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने BJP नेता की शिकायत पर दर्ज किया FIR
बताया जा रहा है कि सुशीला कार्की ने अपने कैबिनेट के लिए कई महत्वपूर्ण नामों को अंतिम रूप दे दिया है। ये नाम राष्ट्रपति कार्यालय को भेज दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से सबसे प्रमुख नाम नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के पूर्व चीफ कुलमान घिसिंग का है, जिन्हें ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है। कुलमान घिसिंग को उनके कार्यकाल के दौरान नेपाल के पावर सेक्टर में सुधार लाने के लिए जाना जाता है। वहीं, ओमप्रकाश अर्याल को गृहमंत्री, रामेश्वर खनाल को वित्तमंत्री और बालानंद शर्मा को रक्षामंत्री के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now