लोहरदगा के भंडरा CHC का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया औचक निरीक्षण, बच्चे को गोद में लेकर किया दुलार, फाइलेरिया रोधी खुराक का किया सेवन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

लोहरदगा : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। मंत्री लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी अचानक से भंडरा सीएचसी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल के पंजी, उपस्थिति रजिस्टर और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। साफ-सफाई और अनुशासन को देखकर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल भी निजी अस्पतालों से बेहतर सेवा दे सकते हैं, भंडरा सीएचसी इसका एक उदाहरण है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सुविधाएं पहुंच रही हैं। भंडरा सीएचसी का मंत्री का यह औचक निरीक्षण न केवल व्यवस्थाओं की पड़ताल बना, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का संकेत भी दे गया।

See also  लोहरदगा में झारखंड पुलिस के जवान ने दे दी जान, सिमडेगा पुलिस लाइन में था तैनात

WhatsApp Image 2026 02 13 at 5.38.58 PM

दवाओं के स्टाक से लेकर एक्सपायरी डेट तक की जांच
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, लैब रूम, एक्स-रे कक्ष और फार्मेसी का जायजा लिया। फार्मेसी में मंत्री ने जीवन रक्षक दवाओं, एंटी-रेबीज इंजेक्शन और स्नेक वेनम के स्टाक की स्थिति देखी। दवाओं की उपलब्धता और उनकी एक्सपायरी डेट की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त भंडारण और सुव्यवस्थित रखरखाव देखकर उन्होंने संतोष जताया।

मंत्री ने मरीजों से किया सीधा संवाद, एमआरआई और सीटी स्कैन सुविधा देने का आश्वासन
मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके स्वजनों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने समय पर डाक्टर मिलने और मुफ्त दवा उपलब्ध होने की बात कही। भंडरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार के प्रबंधन की मंत्री ने प्रशंसा की। इस दौरान मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भंडरा सीएचसी में जल्द ही एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को इन जांचों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

See also  इरफान अंसारी के बेटे कृष का रिम्स में निरीक्षण करते वीडियो हुआ वायरल, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई अस्पताल जाने की असली वजह

ट्रामा सेंटर की मांग पर मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार और डा. आकाश कुमार ने सीएचसी में ट्रामा सेंटर की जरूरत रखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए यह आवश्यक है। मंत्री ने मांग को जायज बताते हुए शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है, लेकिन कुछ लोग केवल आलोचना तक सीमित हैं।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 5.38.57 PM

भावुक पल : नन्हे शिशु को मंत्री ने गोद में लिया
निरीक्षण के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। इलाज के लिए आई एक महिला के तीन माह के शिशु को मंत्री ने गोद में लेकर दुलार किया। उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए मुंह दिखाई की रस्म के तहत राशि भी भेंट की। मंत्री के इस मानवीय व्यवहार की अस्पताल कर्मियों और ग्रामीणों ने सराहना की।

See also  लोहरदगा में हत्यारे को हुई उम्र कैद की सजा,पीडीजे राजकमल मिश्रा की अदालत ने सुनाया फैसला

WhatsApp Image 2026 02 13 at 5.38.59 PM

 

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में मंत्री की भागीदारी, खुद दवा खाकर दिया जागरूकता का संदेश
भंडरा सीएचसी पहुंचते ही मंत्री की नजर फाइलेरिया उन्मूलन के विशेष स्टाल पर पड़ी। झारखंड सरकार इन दिनों फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खात्मे के लिए अभियान चला रही है। मंत्री ने न केवल स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक ली, बल्कि अपने साथ मौजूद कांग्रेस नेताओं को भी इसके लिए प्रेरित किया। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी डा. श्रीवेला प्रसाद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने भी फाइलेरिया दवा का सेवन किया। मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए समय पर दवा लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर अभियान को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now