भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शुभम द्विवेदी की पत्नी- कहा-‘पाक के साथ मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2025

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शुभम द्विवेदी की पत्नी- कहा-'पाक के साथ मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा'

डेस्कः एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस मैच को लेकर पहलगाम हमले में मारे गए परिवार का दर्द खुलकर सामने आया है। आतंकी हमले के शिकार परिवार का दर्द अब सार्वजकिन मंच पर भी सामने आया है। इस मैच के खिलाफ देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है।

भारत-पाकिस्तान मैच का शुभम द्विवेदी की पत्नी ने किया विरोध, कहा-पहलगाम हमला याद करो, क्या कर रहे है क्रिकेटर!
दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी की लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है। उन्होंने कहा- इस मैच के बाद पाकिस्तान फिर से पैसा होगा। वह फिर से खड़ा मजबूती से खड़ा होगा मजबूत होगा यह और जो जगहें ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुई थीं, वो उन्हें फिर से बनाया जाएगा।

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने के मामले में पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने BJP नेता की शिकायत पर दर्ज किया FIR
ऐशान्या यहीं नहीं रुकी और मैच होने पर नाराजगी भरे लहजे में कहा- सबसे बड़ी चीज यह होगी कि यह तमाचा होगा, उन 26 लोगों की फैम‍िली (पहलगाम में जो लोग मारे गए) पर, जो पाकिस्तान देगा।पाकिस्तान इसके बाद फ‍िर आतंकवाद करेगा।

See also  दिल्ली चुनाव एग्ज़िट पोल 2025: 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी के संकेत!

पलामू में TSPC और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, मारा गया इनामी नक्सली
उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बस की बात नहीं है कि हम पाकिस्तान का बहिष्कार करें और उनके खिलाफ मैच न खेलें। अगर ऐसा होता, तो बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच की अनुमति नहीं देता… अगर हम बदलाव लाना चाहते थे तो हमें एशिया कप में हिस्सा ही नहीं लेना चाहिए था। आज बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेटर देश की बात सोच भी नहीं रहे। मैं उनसे पीड़ितों को सम्मान देने की उम्मीद नहीं करती। ऐशान्या ने साफ कर दिया पाकिस्तान कुल मिलकर सुधरने वाला नहीं हैं, वो फ‍िर से आतंकी हमले करेगा।

Parliamentary Committee on Women’s Empowerment conference में शामिल हुई कल्पना सोरेन,100 महिला सांसद-विधायक कांफ्रेंस में रही मौजूद
जनता समझ रही पर BCCI नहीं
ऐशान्या ने कहा  जनता तो समझ रही कि पाकिस्तान संग मैच नहीं होना चाह‍िए, पर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) इसे नहीं समझ पा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कि उनको BCCI से इस बात की उम्मीद नहीं है कि वो मैच के दौरान पहलगाम हमले की पीड़‍ितों को श्रद्धांजल‍ि देगा।

See also  रांची के सर्वदा ज्वेलर्स से दो करोड़ का ज्वेलरी चुराकर शेयर बाजार में लगाया, मैनेजर सहित दो गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now