टी-20 मुकाबले के फाइनल में लोहरदगा ने पलामू को हराया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सहवाग और हरभजन ने उठाया मैच का लुफ्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

टी-20 मुकाबले के फाइनल में लोहरदगा ने पलामू को हराया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सहवाग और हरभजन ने उठाया मैच का लुफ्त

लोहरदगा : खेल और उत्साह के रंग में रंगे लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में शुक्रवार को बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यादगार बन गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में लोहरदगा लाइन ने पलामू जगलर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Untitled design 1 5

खनिज नहीं, अब खिलाड़ियों से होगी पहचान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत राउर मन के जोहार से की। उन्होंने कहा, आज भाषण देने का नहीं, खेल का आनंद लेने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का समय है। झारखंड अब केवल खनिज संपदा से नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बीएस कॉलेज स्टेडियम के निर्माण में सरकार की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि यहां पर कुछ और कार्य हो जाएं तो यह स्टेडियम जेएससीए स्तर का अंतरराष्ट्रीय मैदान बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। हमारे पास महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं। हॉकी में भी झारखंड का दबदबा है। सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  Lalu Yadav के करीबी और चतरा से पूर्व प्रत्याशी Subhash yadav पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दायर

3 3

खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड : दीपिका पांडेय सिंह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और मंच उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

8 4

खेल और खिलाड़ियों की उन्नति को संकल्पित : डा. इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों की उन्नति के लिए संकल्पित है। खेल युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और दिशा देता है। सरकार हर स्तर पर खेल संरचना को मजबूत कर रही है।

7 3

युवाओं को हर सुविधा दे रही सरकार : शिल्पा नेहा तिर्की
कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल मैदान, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है।”

5 4

जमीन मिले तो लोहरदगा में भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम : अजय नाथ शाहदेव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यदि लोहरदगा में पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो तो यहां भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा।

See also  लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार की पेशी, राबड़ी, मीसा, हेमा को मिली नियमित जमानत

1 4

रोमांचक फाइनल में मेजबान लोहरदगा की शानदार जीत
फाइनल मुकाबला लोहरदगा लाइन और पलामू जगलर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लोहरदगा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पलामू ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन बनाए। नवनीत ने 61 और शुभम ने 38 रन की पारी खेली। लोहरदगा की ओर से अरुण छपराना ने तीन, आशीष ने दो और यश ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी में लोहरदगा लाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। आयुष त्यागी ने 62 गेंदों पर नाबाद 101 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अरुण छपराना ने 22 रन जोड़े। पलामू की ओर से सूरज को एक विकेट मिला। आयुष त्यागी को मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अरुण छपराना को बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। विजेता ट्रॉफी लोहरदगा लाइन को प्रदान की गई। कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया। खेल, राजनीति और जनसमर्थन का यह संगम लोहरदगा के लिए ऐतिहासिक पल साबित हुआ।

See also  झारखंड फ्लाइंग इंस्टीटयूट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दुमका दौरे पर मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

2 44 415 113 216 114 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now