बिहार में चोरी के आरोपी के साथ हैवानियत, युवक के गुप्तांग में डाला पेट्रोल

बिहार में चोरी के आरोपी के साथ हैवानियत, युवक के गुप्तांग में डाला पेट्रोल

डेस्कः बिहार के भागलपुर में एक युवक के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई हैं। दरअसल चोरी के आरोप में एक युवक के गुप्तांग में पेट्रोल डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की हालत नाजुक है। जिससे उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पटना में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी चार गोली
चोरी से जुड़ा है मामला: घटना के बाद पीड़ित युवक ने झंडापुर ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि गांव के एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी। उसी मामले में उसके नाम का जिक्र उसी व्यक्ति के भतीजे ने किया था, जिसके घर में चोरी हुई थी।

गजब! गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी, आशिक ने इश्क में काट दी गांव की बिजली; देखें वीडियो
पीड़ित को 20 घंटे तक रखा बंधक: पीड़ित को जिसके घर में चोरी हुई थी उसी व्यक्ति के घर पर 31 अगस्त को बुलाया गया, जहां पर उसे 20 घंटे बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इसके बाद 1.35 लाख रुपए चोरी करने की बात जबरन स्वीकार कराई गई।

See also  सहायक पुलिसकर्मियों का दर्द बांटने हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी पहुंचे अस्पताल, घायल पुलिसकर्मियों से की मुलाकात

पटना में काले रंग के स्कॉर्पियो से आए लड़कों ने लड़कियों को पीटा, सभी शराब के नशे में थे धुत
गुप्तांग में डाला गया पेट्रोल: वहीं, जब पीड़ित ने चोरी की बात स्वीकार करने से मना किया तो उसके गुप्तांग में सिरिंज से पेट्रोल डाला गया। जिससे उसे मजबूरी में चोरी की बात माननी पड़ी।साथ ही आरोपियों ने पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात
आरोपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे घर से ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई थी। पंचायत में एक व्यक्ति ने रकम लौटाने की बात कबूल की थी, लेकिन साजिश के तहत उसने (पीड़ित ) हम लोगों पर झूठा आरोप लगाया है। हमने भी थाना में आवेदन दिया है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।झंडापुर ओपी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान जारी है, जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  Anant Singh को बड़ा झटका, Patna HC ने खारिज की जमानत याचिका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now