पटना में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी चार गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

पटनाः बिहार में अपराधियों को मनोबल बढ़ा हुआ है। राजधानी पटना में मंगलवार शाम अपराधियों ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के सिगरामपुर गांव की बतायी जा रही है।
डेयरी से लौटने के दौरान हत्या: मृतक शिक्षक की पहचान रामचंद्र प्रसाद उर्फ गुरुजी (55), पिता स्वर्गीय गंगा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र प्रसाद कोचिंग का संचालन करते थे।मंगलवार की शाम रोज की तरह अशरफपुर डेयरी में दूध देने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान सिंगरामपुर गांव के खंदा में घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी।

पटना में काले रंग के स्कॉर्पियो से आए लड़कों ने लड़कियों को पीटा, सभी शराब के नशे में थे धुत
शिक्षक को सीने में मारी गोली: स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।करीब 6 राउंड फायरिंग की गयी है, जिसमें तीन से 4 गोली शिक्षक के सीने में लगी है।गोली की आवाज सुनते ही लोग दौड़कर पहुंचे।अस्पताल ले जाने की सोचे तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी।आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

See also  मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, राहुल बोले-झारखंड की जनता ने बीजेपी की साजिश को किया नाकाम

केएन त्रिपाठी पर बॉडीगार्ड से मारपीट का आरोप, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, पूर्व मंत्री ने कहा-‘सिर्फ डांटा है’
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से खोखा बरामद कर छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर में शिक्षक की हत्या क्यों की गयी।घटना को लेकर धनरूआ थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि “सिंगरामपुर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली है। पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। अशरफपुर गांव से दूध पहुंचा कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।”

 

4 सितंबर को बंद रहेगा बिहार, NDA ने किया एलान, PM मोदी की मां को गाली देने का करेंगे विरोध
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचंद्र प्रसाद कोचिंग का संचालन करते थे। काफी मिलनसार और विनम्र थे। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बहरहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now