पटना में काले रंग के स्कॉर्पियो से आए लड़कों ने लड़कियों को पीटा, सभी शराब के नशे में थे धुत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

Pitai

बिहार की राजधानी पटना में कुछ लड़कों की दबंगई सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक काले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार युवाओं ने लड़कियों के साथ मारपीट की है। घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनी चक की है। जानकारी के मुताबिक कुछ लड़के इस स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे और उन्होंने लड़कियों से मारपीट की और फिर फरार हो गए। यह भी बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लड़के शराब के नशे में धुत थे।

मारपीट के बाद लड़कियों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन चल रही है। मंगलवार-बुधवार की देर रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी किसी भी आरोपी लड़के के पकड़े जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। यह मारपीट क्यों की गई है? इसे लेकर भी अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

See also  'अब रामजीलाल सुमन की माफी भी मंजूर नहीं, वे जहां मिलेंगे वहीं बदला लेंगे'; करणी सेना का एलान

इसे भी पढ़ेंः 

टैरिफ हटाने का कर रहे हैं विचार? ट्रंप बोले- भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध, हार्ले डेविडसन का भी जिक्र

जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात

करमा पर्व में हेमंत सरकार ने महिलाओं को भेजा उपहार, मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि भेजी गई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now