गोपालगंज के अंकिता होटल में जिस्मफरोशी को लेकर छापेमारी,हिरासत में लिए गए 14 युवक-युवतियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2026

गोपालगंज के अंकिता होटल में जिस्मफरोशी को लेकर छापेमारी,हिरासत में लिए गए 14 युवक-युवतियां

गोपालगंज : बुधवार को पुलिस ने एक फैमिली रेस्टोरेंट अंकिता होटल में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान होटल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जबकि एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि जादोपुर रोड स्थित होटल अंकिता में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। यहां पैसा लेकर होटल संचालक व मैनेजर की तरफ से लड़का व लड़की को कमरा दिया जा रहा है।इस सूचना के बाद सदर एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ने छापामारी करते हुए एक-एक कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान छह लड़कियों को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया। इसके साथ ही आठ लड़के भी पकड़े गए।
सभी 14 लड़का व लड़की को पकड़ने के बाद पुलिस उन्हें नगर थाना परिसर में लेकर पहुंची। यहां सभी से बारी-बारी से पूछताछ करने के बाद उनके स्वजन को बुलाया गया।वहीं, स्वजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्रवाई की जा रही है। होटल संचालक व मैनेजर पर प्राथमिकी करने की कार्रवाई भी पुलिस कर रही है।
छापेमारी के दौरान मुंह बांधकर होटलों से निकले लड़के व लड़कियां
जादोपुर रोड स्थित होटल में छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर लड़कियों का रो-रो कर बुरा हाल था। सभी लड़कियों को पहचान छुपाने के लिए पुलिस के तरफ से सहयोग की गई।सभी मुंह बांधकर होटल से बाहर निकल कर गाड़ी में बैठ कर नगर थाना भेज दी गई। वहीं लड़के भी अपना-अपना मुंह बांधे हुए थे। ताकि उनकी भी पहचान नहीं हो सके।
छापामारी के दौरान मौके पर लगी रही भीड़
शहर के जादोपुर रोड स्थित होटल में छापामारी व पुलिस की गाड़ियां देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सभी लोग होटल से निकल रहे लड़का व लड़की का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस होटल में कोई रेस्टोरेंट तक नहीं चलता है। ऐसे में देह व्यापार का धंधा कई दिनों से चल रहा था।
शहर के कई होटलों में छापामारी की तैयारी
जिले में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। होटल संचालकों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। पुलिस शहर के सभी स्कूल व कॉलेज के आसपास स्थित होटलों में छापामारी करने की तैयारी में है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जल्द ही बड़े पैमाने पर शहर के विभिन्न होटल व केबिन वाले रेस्टोरेंट में भी छापामारी की जाएगी।

See also  कोडरमा में महिला की गला रेतकर हत्या, बेटे ने घर में देखी लाश, 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now