मोस्टवॉन्टेड सलीम पिस्टल किया गया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने नेपाल बॉडर पर धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

मोस्टवॉन्टेड सलीम पिस्टल किया गया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने नेपाल बॉडर पर धर दबोचा

डेस्कः दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने देश के मोस्टवॉन्टेड सलीम पिस्टल को नेपाल बॉडर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।सलीम के नाम के साथ पिस्टल यूं ही नहीं जुड़ा है, वह अवैध हथियारों का बड़ा सप्लायर है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि सलीम को पिछले सप्ताह इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया और कई घंटों तक पूछताछ और वरिफिकेशन के बाद उसे गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के ठिकाने पर ED की रेड, बबीता देवी के घर छापेमारी से हड़कंप
सलीम पिस्टल को 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और अब उसे दिल्ली लाया गया है। बताया जा रहा है कि वह 2018 से पाकिस्तान से हथियारों और जिगाना पिस्टल की तस्करी कर रहा था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी उसके कनेक्शन की जांच की जा रही है। सलीम पिस्टल का असली नाम शेख सलीम है। सूत्रों के मुताबिक उसे राजधानी में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में रखा गया है।

See also  सीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार, दिल्ली में बिहार-यूपी के 18 लोगों की कर चुका है हत्या, जेल के आसपास फेंकता था शव के टुकड़े

रांची के रेडिशन ब्लू में छापेमारी, जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
सलीम पिस्टल 2018 से ही फरार था। वह पहला व्यक्ति है जो भारत में गैंगस्टर्स को जिगाना पिस्टल मुहैया करा रहा था। वह कई सालों से पाकिस्तान से आधुनिक हथियारों की अवैध तस्करी करने में जुटा था। लंबे समय से दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी।

चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, कई के घायल होने की खबर
दिल्ली पुलिस के अधिकारी सलीम पिस्टल से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सबसे पहले आईएसआई से उसके संपर्क को लेकर सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। यह राज उगलवाने की कोशिश होगी कि किस तरह वह डी कंपनी में योगदान दे रहा था। भारत में कई सनसनीखेज हत्याओं में भी सलीम का नाम आ चुका है। वह दिल्ली के सलीमपुर का रहने वाला है।

See also  रिम्स निदेशक पद से हटाये जाने के बाद बोले डॉक्टर राजकुमार, मेरे पास भी रिकॉडिंग, जरूरत पड़ी तो दिखाउंगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now