सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली माना,कहा-पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे हैं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,TET परीक्षा बिना नौकरी या प्रमोशन नहीं

डेस्कः बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर चल रही बहस पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है । सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए वोटर लिस्ट रिवीजन को मतदाता हितैषी बताया है । वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने बुधवार को यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि पूर्व में हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण में 7 दस्तावेज मान्य थे, मगर अभी के विशेष गहन पुनरीक्षण में 11 दस्तावेजों का विकल्प मतदाताओं को दिया गया है। इससे लगता है कि यह मतदाता के हित में है।सुप्रीम कोर्ट में 24 जून के फैसले के चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के ठिकाने पर ED की रेड, बबीता देवी के घर छापेमारी से हड़कंप

सुनवाई को दौरान याचिकाकर्ताओं ने SIR में चुनाव आयोग द्वारा आधार कार्ड को स्वीकार नहीं करने पर सवाल उठाया गया । जिस पर टिप्पणी करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है, कि आयोग ने आधार के अलावा भी बड़ी संख्या में दस्तावेज का विकल्प दिया है, जो समावेशी है।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कराने की मांग, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट

मिंता देवी और आशा के बाद अब 119 साल की मनतुरिया देवी को लेकर विवाद, चुनाव आयोग ने जानिए क्या दी सफाई

वहीं शीर्ष अदालत ने कहा कि मतदाताओं को लिस्ट में शामिल 11 दस्तावेजों में से कोई एक जमा करना अनिवार्य है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने इससे असहमति जताई और कहा कि दस्तावेजों की संख्या भले ही ज्यादा हो, लेकिन उनका कवरेज सबसे कम है। उन्होंने पासपोर्ट का उदाहरण दिया और कहा कि बिहार में यह केवल एक से दो प्रतिशत लोगों के पास यह दस्तावेज है। राज्य में स्थायी निवासी प्रमाण पत्र देने का कोई प्रावधान नहीं है।

Constitution Club of India के चुनाव में राजीव प्रताप रुडी की जीत को निशिकांत दुबे की हार क्यों मान रहे हैं लोग….कांग्रेस ने कैसे दे दी शाह को मात?

इस पर बेंच ने कहा कि राज्य में 36 लाख लोगों के पास पासपोर्ट है, तो इसका कवरेज ठीक है। जस्टिस बागची ने कहा कि अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से फीडबैक लेने के बाद आमतौर पर दस्तावेजों की सूची तैयार की जाती है।

See also  Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर सहित चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

यूपीएससी ने अनुराग गुप्ता को नहीं माना डीजीपी, अधिकारियों की प्रोन्नति अटकी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर मंगलवार को भी सुनवाई हुई थी। इस दौरान शीर्ष अदालत ने कहा था कि मतदाता सूची में नागरिकों या गैर-नागरिकों को शामिल करना या बाहर करना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में है। बिहार में एसआईआर में आधार और वोटर आईडी कार्ड को नागरिकता के निर्णायक प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं करने के आयोग के रुख का समर्थन किया था

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now