फुटपाथ पर पत्नी की लात-घूंसों पिटाई, मथुरा कोर्ट पहुंचे दंपती के बीच लड़ाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

mathura-wife-beat

मथुरा में पति-पत्नी के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। दरअसल, कचहरी रोड पर फुटपाथ पर बैठी एक महिला की उसके ही पति ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पत्थर मार दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मामला पति-पत्नी का होने पर लोगों ने दूरियां बना ली। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

मर्गोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार का अपनी पत्नी निधि से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। वह कोर्ट में पेशी होने के लिए आते हैं। सोमवार को भी दोनों की पेशी थी। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोपहर करीब एक बजे दोनों बाहर सड़क पर पहुंचे तो किसी बात को लेकर उनके कहासुनी हो गई। पत्नी सड़क किनारे बने फुटपाथ पर बैठ गई।

See also  चिड़ियाघर में बड़ी घटना, बाघ के बाड़े में पहुंच गई लड़की; देखें फिर क्या हुआ... VIDEO

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की सामने से टक्कर, ड्राइवर सहित दो की मौत; 3 घायल

पति पास ही खड़ा रहा। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इसी बीच बात बिगड़ी तो पति ने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। पहले लात-घूंसे से पीटा। फिर फुटपाथ से ही एक पत्थर उठाकर पत्नी को मारने लगा। पत्नी सड़क पर गिर गई। दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पति उसे गंभीर घायल कर चुका था।

सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा। महिला के प्रार्थना-पत्र पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी सुधीर नागर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच दो वर्षों से तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  निलंबित IAS विनय चौबे का क्या है टाटा मोटर्स के शोरूम से कनेक्शन, ACB ने कोडरमा में मारी रेड

भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now