यूपीएससी ने अनुराग गुप्ता को नहीं माना डीजीपी, अधिकारियों की प्रोन्नति अटकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

AG ने DGP को 30 अप्रैल को माना रिटायर, 1 मई से सैलरी शून्य, केंद्र ने अनुराग गुप्ता की सर्विस को खत्म माना

यूपीएससी ने अनुराग गुप्ता को झारखंड के डीजीपी के रूप में स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है। राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में प्रोन्नति के लिए यूपीएससी की गठित समिति में संबंधित राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी नामित सदस्य होते हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम पर यूपीएससी की असहमति जताई, जिसके चलते बैठक टल गई और अगली तिथि निर्धारित नहीं हुई।

इसके चलते 17 सीनियर डीएसपी की प्रोन्नति नहीं हो पाई। बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचवि वंदना डाडेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता को शामिल होने की सूचना यूपीएससी को दी गई थी। यूपीएससी ने एक दिन पहले ही सरकार को पत्राचार कर बता दिया था कि बैठक में अनुराग गुप्ता को डीजीपी के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लेकिन मुख्य सचिव और गृह सचिव ने तर्क दिया कि राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाया है। लेकिन यूपीएससी इस तर्क को अस्वीकार कर दिया।

See also  4 दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में भारी तबाही, भारत का पलड़ा भारी

मध्य प्रदेश के पीएमश्री स्कूल में छात्रों ने चलाई पोर्न, प्रिंसिपल ने कहा- ब्लैकमेल कर मांग रहा…

इस बैठक में 17 अधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति होनी थी। जिसमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार, मजरूल होदा, राजेश कुमरा, अविनाश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक और समीर कुमार तिर्की का नाम शामिल है।

झारखंड में पति अब्दुल कासिम ने दीवार पर दे मारा पत्नी जानकी का सिर, मौत

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now