मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की सामने से टक्कर, ड्राइवर सहित दो की मौत; 3 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार का पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

बिहार के मुजफ्फरपुर के लालू छपरा सड़क पर बस और कार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जोरदार हुई टक्कर की आवाज सुनकर कर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में अफरातफरी मचीं रही। स्थानीय लोग कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे।

सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। घटना में तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़भाड़ के बीच सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। पुलिस ने सड़क के बीचों बीच से लोगों को हटाकर ट्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया। वाहनों का परिचालन शुरू कराया।

भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’

See also  चेहरे पर किया पेशाब, लगाया वायरस का इंजेक्शन... BJP विधायक के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया गैंगरेप का मामला

पुलिस ने बताया कि जख्मी और मृत लोगों की पहचान की कवायद शुरू किया गया है। पहचान कर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बस को जब्त किया गया है। बस का चालक फरार बताया जा रहा है। बस अरेराज – बेतिया जा रही थी। तभी हादसा हुआ है। सभी का सत्यापन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्वजन के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। घटना की जानकारी ली जा रही है।

Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now