रांची के रेडिशन ब्लू में छापेमारी, जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

रांची के रेडिशन ब्लू में छापेमारी, जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

रांचीः राजधानी रांची के सबसे बड़े होटल रेडिशन ब्लू में पुलिस ने छापेमारी की है। जुआ खेलने की सूचना पर चार थानों की पुलिस ने रेडिशन ब्लू में दबिश दी। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान जुआ खेलते 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, कई के घायल होने की खबर
जुआ खेलने की सूचना पर रेडिशन ब्लू में छापेमारी करने गई पुलिस ने रेडिशन होटल से जुआ में इस्तेमाल हो रहा कैश, ताश की गड्डी और अन्य सामान को बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस होटल प्रबंधन के संलिप्तता को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

See also  बिहार में वोटर वेरिफिकेशन गलत नहीं, लेकिन टाइमिंग पर सवाल ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा-रोक नहीं लगा सकते,जारी रहेगा SIR
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now