बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत, कोसी बराज के 20 फाटक खोले गए, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत, कोसी बराज के 20 फाटक खोले गए, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

पटनाः बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर है। गंगा नदी समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोसी बराज के 20 फाटक खोले गए है। बिहार में बाढ़ अपना कहर दिखा रहा है, राज्य में अबतक बाढ़ से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में कई जगहों पर रविवार को भी गंगा, कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें बढ़ोतरी का रुख जारी है।

पटना के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
रविवार को पटना सहित 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इधर, राज्य के आठ जिलों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी है। शेष भागों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तर बिहार में ज्यादा जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी बिहार और उत्तर-मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव
मंगलवार को बिहार में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं रविवार अररिया, पटना, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में भारी बारिश हुई। इस दौरान अररिया में सबसे अधिक 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री मोतिहारी में और सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री बांका में दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 अगस्त को पूरे बिहार में बारिश का असर और तेज होगा। उत्तर बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं दक्षिण बिहार में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश का दौर चलेगा।

बिहार में पुजारी ने किया कांडः मंदिर के पास बुलाकर नाबालिग लड़की का तीन महीने तक यौन शोषण, भगाने से पहले ही…
पटना में बादल छाए रहने और बारिश के आसार
पटना जिले के कुछ जगहों पर सोमवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। रविवार को राजधानी में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इधर राजधानी पटना में दो घंटे की बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई। सबसे अधिक न्यू बाइपास के दक्षिण की आबादी जलजमाव से जूझ रही है। रविवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद शाम तक मोहल्लों से पानी निकलता रहा। वहीं पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पश्चिमी हिस्से में स्थित फूल बाजार और न्यू मार्केट के कुछ हिस्से में जलजमाव हो गया।आर ब्लॉक स्थित हार्डिंग रोड में पानी लगने से लोगों के आने-जाने में परेशानी हुई। पश्चिमी लोहानीपुर, अनीसाबाद, जगत नारायण रोड, महावीर आरोग्य, कांटी फैक्ट्री एचआईजी रोड, संस्थान,चिड़ैयाटाड़ पुल के नीचे, घुड़दौड़ रोड, करबिगहिया स्टेशन के पास जलजमाव से लोगों को खासा परेशानी हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now