बिहार में पुजारी ने किया कांडः मंदिर के पास बुलाकर नाबालिग लड़की का तीन महीने तक यौन शोषण, भगाने से पहले ही…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

बिहार में एक पुजारी का पाप उजागर होने के बाद सभी लोग दंग हैं। मधुबनी जिले में धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुजारी ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया है। आरोप है कि पुजारी लड़की को भगाने की कोशिश में था। मामले का खुलासा होने के बाद पुजारी गांव छोड़कर फरार है। पुजारी लड़की का पड़ोसी हैं।

पुजारी गांव के ही मंदिर में पूजा पाठ करता था। मामले में लड़की के पिता द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में लड़की के पिता ने बताया है कि आरोपी पड़ोस के ही एक मंदिर में पूजा पाठ करता था। इसी दौरान उसने लालच देकर लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस मामले का खुलास तब हुआ जब उसने लड़की को एक फोन दिया और फोन पर ही बात करने लगा।

क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव

See also  व्यूज बढ़ाने को सोशल मीडिया पर युवती ने डाली जानवरों संग गंदी रील, सीएम पोर्टल पर शिकायत

लड़की के पिता ने बताया कि जब लड़की से पूछताछ किया गया तो लड़की ने बताया कि पुजारी तीन महीने से मंदिर के पास बुलाकर उसके साथ संबंध बना रहा था। बाहर ले जाने की बात कर रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तेजस्वी का आरोप: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नाम दो वोटर लिस्ट, दो ईपिक कार्ड

पटना के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now