गयाजी के फल्गू नदी में अचानक आ गई बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई गई जान

गयाजी के फल्गू नदी मेगं अचानक आ गई बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई गई जान

डेस्कः बिहार-झारखंड में मानूसन के एंट्री के साथ ही भारी बारिश हो रही है। कई नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कई बार आम लोगों को संकट का सामना करना पड़ा है। बिहार के गयाजी में लगातार हो रही बारिश के कारण फल्गू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में आई बाढ़ से मानपुर में पुल के नीचे सो रहे 12 लोग अचानक नदी में फंस गए। लबालब भरे फल्गु और तेज धारा देखकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंदेवधाम घाट के समीप नया फोर लेन पुल के नीचे फंसे खानाबदोश लोग चिल्लाने लगे।

भारी बारिश के बीच मछली पकड़ने गए दो लोग कोयल नदी में फंसे, चट्टान पर बैठकर बचाई जान, देर रात किया गया रेस्क्यू
लबालब भरे फल्गु और तेज धारा देखकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंदेवधाम घाट के समीप नया फोर लेन पुल के नीचे फंसे खानाबदोश लोग चिल्लाने लगे। कुछ लोगों की चिल्लाने की आवाज पर मानपुर फोर लेन पुल भारी भीड़ जुट गई। दो-तीन तैराक युवक फल्गु में उतर गए। कुछ लोग पुल के ऊपर से नीचे रस्सी के सहारे ऊपर खींचने लगा। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम की नाव के साथ पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत बाद पुल के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि खानाबदोश लोगों के साथ में रहीं तीन बकरियां व उनके सामान फल्गु नदी की तेज धार में बह गए।

See also  बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक

झारखंड में आज फिर बरसेगी आफत! बिहार में आंधी-बिजली का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

स्थानीय युवक संतोष कुमार ने बताया कि फल्गु में कुछ लोगों के फंसे होने का फोन आया। इसके बाद दो-चार तैराक लड़कों के साथ वहां पहुंच गया। कुछ को तैरकर और कुछ को रस्सी के सहारे पानी से बाहर निकाला गया। 12 लोगों को बचाया गया है। स्थानीय लोगों ने 12 लोगों की जान बचाने युवाओं को सम्मानित करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now