पड़ोसी ने महिला के सिर पर किया वार, नोच-खरोंच डाला प्राइवेट पार्ट; जंगल में मिली लाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2025

लोहरदगा शहर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

डेस्कः यूपी के फतेहपुर के किशनपुर थाने के एकडला गांव में रहने वाली महिला की उसके ही पड़ोसी ने नृशंस तरीके से हत्या कर दी। पहले शराब पिलाने के बाद महिला को नशे में कर दिया। इसके बाद बुरी तरह पीटा, सिर पर वार किया और प्राइवेट पार्ट नोच-खरोंच डाला। महिला को गंभीर चोट पहुंचाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह खुद पुलिस को जंगल में महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। बताया कि उसे शक था कि उसके पिता की हत्या इसी महिला ने की है।

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एकडला के पास जंगल में किसी महिला का शव पड़ा है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला की पहचान 28 वर्षीय नीतू देवी पत्नी इंद्रसेन यादव के रूप में हुई। जांच में पता चला कि सोमवार शाम नीतू, उसके पति और पड़ोसी युवक सर्वेश निषाद ने शराब पी थी। बाद में महिला सर्वेश निषाद के साथ सब्जी लेने किशनपुर कस्बा गई थी। सुबह जब सर्वेश सूचना देने आया तो हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई।

See also  पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा एलान, आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी

उसने कबूला कि किशनपुर कस्बे से सब्जी, मांस, कोल्डड्रिंक खरीदने के बाद दोनों ने दमहा नाले के पास जंगल में दोबारा शराब पी। उसे आशंका थी कि उसके पिता को महिला ने ही जहर देकर मार दिया गया था। इसी बदले की भावना में उसने नीतू की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घटना के अन्य पहलुओ पर जांच की जा रही है। तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पड़ोसी महिला नीतू की जान लेने वाला किशनपुर थाना क्षेत्र का एकडला गांव निवासी सर्वेश निषाद पूरी तरह से हैवान बन चुका था। पूछताछ में जब उसने नृशंसता की दास्तां बयान की तो एकबारगी पुलिस भी हैरत में पड़ गई। उसने बताया कि साजिश के तहत वह उसने सोमवार को नीतू, उसके पति और उसने शराब पी। इसके बाद सब्जी खरीदने के बहाने किशनपुर ले गया।

See also  Bihar Chunav LIVE: बिहार में 121 सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी-तेजप्रताप,सम्राट चौधरी, अनंत सिंह और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद

लौटते समय दोबारा शराब लेकर जंगल पहुंचा और दोनों ने पी। नीतू जब नशे में हो गई तो उसके सिर पर वार किया। जब वह गिर गई तो प्राइवेट पार्ट को नोच-खरोंच डाला। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी।

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now