पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पटनाः भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के खुसरूपुर में बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक राजश्री कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। राजश्री कुमारी पोषाहार वाउचर के एवज में 3400 रुपये रिश्वत ले रही थी।

खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
दरसअल, पटना के खुसरूपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत महिला पर्यवेक्षक राजश्री कुमारी ने पोषाहार वाउचर के एवज में आंगनबाड़ी सेविका से रिश्वत की डिमांड की थी। आंगनबाड़ी सेविका ने निगरानी में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी ने जांच में आरोप को सही पाया और घूसखोर को अरेस्ट करने की रणनीति तय की।

पटना के होटल में नाबालिग से गैंगरेप, चार स्कूली छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
बुधवार को निगरानी विभाग की टीम खुसरूपुर बाल विकास परियोजना के कार्यालय में पहुंची और घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही महिला पर्यवेक्षिका राजश्री कुमारी रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई।

See also  कुछ बड़ा होने वाला हैं! सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के प्रसारण पर रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now