बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा एलान, आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2025

JDU की कमान फिर Nitish Kumar के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे है। 125 यूनिट बिजली बिल माफ, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, पत्रकार बीमा योजना की राशि बढ़ाने के बाद अब मुख्यमंत्री ने बिहार में आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का एलान किया है।

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

See also  केसी त्यागी की जेडीयू से होगी छुट्टी, JDU प्रवक्ता ने क्लीयर किया स्टेंड

महिला दारोगा से पटना जक्शन पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, ट्रेन से उतरने के दौरान बवाल
आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now