बेतिया में सेनको ज्वेलर्स के शो रूम में 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने बनाया निशाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2026

बेतिया में सेनको ज्वेलर्स के शो रूम में 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना

डेस्कः बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सुप्रिया रोड पर बुधवार को अपराधियों ने दुस्साहस की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे आठ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम को निशाना बनाया। शोरूम में घुसते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और करोड़ों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

loot in bettiah 1794991614125 v

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लूटे गए गहनों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। व्यस्त सड़क पर हुई इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इलाके की नाकेबंदी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और डीआईजी व एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

See also  अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट और मेयर ऑफिस भी निशाने पर

28137319 sp

बंदूक की नोक पर हुई लूटपाट
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बेहद शातिर अंदाज में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। शोरूम में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी के हाथ बांध दिए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। अपराधियों ने सभी लोगों को एक जगह बैठा दिया, ताकि कोई विरोध न कर सके और न ही किसी को मदद के लिए फोन करने का मौका मिले।

दहशत फैलाने के लिए दो लोगों के सिर पर किया वार
इसके बाद अपराधियों ने बेखौफ होकर शोरूम में रखे कीमती आभूषणों को समेटना शुरू कर दिया। दुकान में मौजूद महिलाओं ने बताया कि सभी अपराधियों के हाथों में हथियार थे। इस दौरान दो लोगों के सिर पर वार किए जाने की भी बात सामने आई है। इस मामले में स्थानीय विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि अपराधी कोई भी हो वह जल्द पकड़े जाएंगे।

See also  धनबाद में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, बुधवार को मिला था तीन करोड़ कैश

1200 675 28137319 thumbnail 16x9 bettiah

‘हम फिर आएंगे..ये एक फिल्म की शूटिंग’
इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब शोरूम में मौजूद एक महिला ने बताया कि जाते-जाते अपराधियों ने कहा कि ‘हम फिर आएंगे, यह एक फिल्म है।’ अपराधियों के इस कथित बयान ने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है।

28137319 bettt

बेतिया में हड़कंप
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद पूरे बेतिया में हड़कंप मच गया है। घटना कालीबाग थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही DIG हरकिशोर राय, SP कुमार गौतम और DSP अजीत कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और कर्मचारियों से पूछताछ की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now