बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2025

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेस्कः मध्य भारत में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से दक्षिण-पश्चिमी मानसून और ताकतवर हो गया है। इससे दिल्ली से लेकर केरल तक और उत्तर-पूर्व से लेकर कच्छ गुजरात तक बारिश का दौर जारी है। इससे मंगलवार को कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित रहा। दिल्ली में तेज बारिश के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स देरी से उड़ीं।

‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्ला कर विमान को बम से उड़ाने की धमकी,भारतीय यात्री ने आसमान में किया खूब ड्रामा- VIDEO
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसकी शुरूआत 30 जुलाई को 17 बड़े राज्यों से हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में जहां भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, उत्तराखंड, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना अहै। आईएमडी के अनुसार, इन्हीं राज्यों में अगले 6 दिन तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

See also  बिहार सिपाही बहाली पेपर लीक मामले में तत्कालीन DGP एसके सिंघल दोषी करार

झारखंड में बड़े पैमाने पर तबादले, कई जिलों के CO,DTO और BDO बदलें गए,अधिसूचना जारी
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
IMD पटना का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। जबकि कैमूर, रोहतास समेत कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी यहां आशंका है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूरे राज्य में वज्रपात का अलर्ट जारी है।गुरुवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने इन जिलों में ठनका गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

रूस के कैमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप,कुरील आईलैंड में सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक तबाही का अलर्ट
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कहा है कि देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम केंद्र ने कहा है कि मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) समुद्र तल पर श्रीगंगानर, झुंझुनू, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान से सटे कम दबाव वाले क्षेत्र (Low Pressure Area) के केंद्र पन्ना, पलामू जिले के डालटनगंज, पुरुलिया से होते हुए गुजर रहा है।वहां से यह पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

See also  रविवार को रांची में जोरदार बारिश और वज्रपात, राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now