HIV संक्रमित लड़की से दो साल तक रेप, जबरन गर्भपात; डॉक्टर सहित 6 के खिलाफ केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

डेस्कः महाराष्ट्र के लातूर जिले में एचआईवी संक्रमित एक लड़की से दो साल तक एक बाल आश्रय गृह में कई बार रेप और जबरन गर्भपात कराने की शिकायत पर शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ने बताया कि लड़की द्वारा अपने पैतृक जिले धाराशिव के ढोकी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं हासेगांव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हुईं।

उन्होंने कहा, “लड़की की शिकायत के अनुसार, वह पिछले दो साल से इस संस्था में थी। बाल गृह के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उससे चार बार दुष्कर्म किया। उसने उसे इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। संस्था के प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और यहां तक कि उसने अधिकारियों के लिए जो पत्र लिख कर शिकायत पेटी में डाला था, उसे भी फाड़कर फेंक दिया।”

See also  बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 4 की मौत, 5 घायल

बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में

अधिकारी ने बताया कि जब वह बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी सहमति के बिना एक चिकित्सक से गर्भपात करवा दिया। अधिकारी ने बताया कि ढोकी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें संस्था के संस्थापक और अधीक्षक, दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी और गर्भपात कराने वाला चिकित्सक शामिल हैं।

गुजरात के पोरबंदर शहर में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक ध्रुव सुतारिया ने बताया कि घटना 22 जुलाई की है और उद्योगनगर थाने में गुरुवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, “शिकायत के अनुसार, जयराज सुंदावदरा, मल्हार चौहान और राजू मुदियासिया ने 22 जुलाई की रात को किशोरी से दुष्कर्म किया। चौथे आरोपी मेरु सिंघल ने तीनों की मदद की।’ सुतारिया ने बताया, ‘‘मल्हार और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान ने पत्नी के नाम पर कोलकाता में खरीदे दो लग्जरी होटल, सैफी अब्बास नकवी से पूछताछ में खुलासा

बिहार के नवादा में पैक्स अध्यक्ष से 17 लाख की लूट, बीच बाजार में वारदात को दिया अंजाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now