गैंगस्टर प्रिंस खान ने पत्नी के नाम पर कोलकाता में खरीदे दो लग्जरी होटल, सैफी अब्बास नकवी से पूछताछ में खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

मुंबई-कोलकाता के हवाला कारोबारियों ने दुबई में प्रिंस खान तक पहुंचाए 5 करोड़ रुपए, सैयद सैफ अब्बास उर्फ मेजर का खुलासा

धनबादः वासेपुर के भगोड़े गैंस्टर प्रिंस खान ने रंगदाी के पैसे से कोलकाता में पत्नी के नाम दो लग्जरी होटल खरीदा है। यही नहीं, उसने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर भी अकूत संपत्ति की खरीददारी की है। यह खुलासा प्रिंस खान के गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर ने की है। पुलिस सैफी की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रिंस ने रियल स्टेट में भी किया निवेश
सैफी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रिंस खान ने रंगदारी के पैसे वासेपुर के करीब एक दर्जन जमीन कारोबारियों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश कर रखा है। उसने बरवड्डा के किशन खान और वासेपुर के जमीन करोबारी कलीम सहित कई मददगारों का नाम भी लिया। इसके बाद पुलिस ने कलीम को हिरासत में ले लिया है।उसने पुलिस को बताया कि दुबई में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दवाब से प्रिंस डर गया था। इसके बाद वो पाकिस्तान भाग गया। प्रिंस ने उसे भी साथ चलने को कहा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस वजह से दोनों में मनमुटाव हो गया।

See also  Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony 2025: मोदी की मौजूदगी में रिकॉर्ड 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now