बिहार के नवादा में पैक्स अध्यक्ष से 17 लाख की लूट, बीच बाजार में वारदात को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

झारखंड के पाकुड़ में बड़ी लूट, CSP संचालक से लाखों रुपए छीने

डेस्कः बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के लेदहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष से बाइक सवार बदमाशों ने 17.43 लाख की लूट को अंजाम दिया। इस मामले पीड़िक ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना गुरुवार की शाम करीब 7 बजे गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में महेशपुर-डुमरी मार्ग की बताई जा रही है। घटना में घायल पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार को गुरुवार की देर रात नवादा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के वक्त पैक्स अध्यक्ष बाइक से रुपये लेकर गोविन्दपुर के डुमरी में स्थित एक मिलर के पास चावल लेने जा रहे थे।

बच्चे के दांत काटने से सांप की हो गई मौत, बिहार में आया हैरान कर देने वाला मामला
इसी बीच रास्ते में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर नेमदारगंज पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है पैक्स अध्यक्ष अपने घर से सुबह करीब 9:30 बजे निकले थे। रात तक उनका पता नहीं चलने पर उनके साथियों ने बाइक का जीपीएस से लोकेशन लिया। नेमदारगंज पुलिस के साथ उन्हें रात करीब 1:30 बजे बरामद किया गया।

See also  रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

पप्पू यादव बाल-बाल बचे, जहां खड़े थे वहीं गंगा नदी में समा गया मकान, VIDEO
पैक्स अध्यक्ष के मुताबिक बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। रजौली एसडीपीओ ने गुलशन कुमार ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन की आवश्यक्ता है। तकनीकी व मानवीय जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now