साहिबगंज में पुलिसकर्मी को खंभे में बांधकर पीटा, ASI पर नशे में हंगामा करने का आरोप, 59 पर FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

साहिबगंज में पुलिसकर्मी को खंभे में बांधकर पीटा, ASI पर नशे में हंगामा करने का आरोप, 59 पर FIR

साहिबगंजः जिले के तालझारी इलाके में पदस्थापित एएसआई चिंटू कुमार के साथ मोतिझरना बाजार में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण पुलिसकर्मी को खंभे में बांधकर पीट रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित सिंह ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

एएसआई चिंटू कुमार पर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर बाजार में हंगामा करने का आरोप है। उनकी हरकत से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान वर्दी फाड़ने और बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट करने की बात सामने आई है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला निपटाया और एएसआई को मुक्त कराकर थाने ले गए।इस दौरान ग्रामीणों ने एएसआई के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित सिंह ने एएसआई चिंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तीर्थयात्रा पर शिरडी-नासिक पहुंचे, रविवार को रांची लौटेंगे

sahibganj asi suspended alleged drunken ruckus villagers tie him pole thrash him 3

वहीं मोतीझरना में तैनात एएसआई चिंटू कुमार को बंधक बनाने और उनके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 19 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने भी एसपी से मिलकर शिकायत की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

वहीं दर्ज कराई गई शिकायत में एएसआई चिंटू कुमार ने कहा कि 21 अक्टूबर को सीनियर अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने सुकसेना घाट स्थित करणपुरातो में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की ड्यूटी की। इसके बाद उन्होंने अपने सीनियर अफसर को सूचना दी। फिर आदेश मिलने पर वे महाराजपुर बाजार में मेला ड्यूटी के लिए पहुंचे।

6adc5011bd9f6 sahibganjasi suspended alleged drunken ruckusvillagers tie him pole thrash him 242832647 16x9 1

एएसआई के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान सरकारी गाड़ी से सायरन बजाते हुए मोतीझरना पहुंचे थे। वहां से वापस लौट रहे थे तो रात करीब 8:30 बजे मो. शाहरुख और मो. बाबर ने गश्ती वाहन को रुकवाया।उन्हें लगा कि किसी जरूरी काम से वाहन रोका जा रहा है। इसी दौरान मो. जाफर और मो. जावेद हुसैन ने वर्दी का कॉलर पकड़कर उन्हें गाड़ी से खींचना शुरू कर दिया। इस दौरान वर्दी के बटन टूट गए और उन्हें वाहन से बाहर खींच लिया गया।

See also  BJP नेता ने पुलिसकर्मी को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, ASI ने खुद ही फाड़ दी खाकी, वीडियो हुआ वायरल

एएसआई की शिकायत पर शेख अली खान, गुड्डू खान, लड्डू खान, सडुल खान, शेख राजा, शेख करीम, शेख साजिद, शेख उसतर, हरमुज खान, गुलबाज खान, तौफिक खान, अख्तर खान, दिल्लू खान, मो. नुरेल और शेख बाबू सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। शिकायत के आधार पर कुल 19 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी एसपी से मुलाकात कर शिकायत की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now