बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 4 की मौत, 5 घायल

बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 4 की मौत, 5 घायल

डेस्कः बिहार के छपरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।घटना भगवान बाजार थाना इलाके के पी.एन. सिंह कॉलेज के पास की है।जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के पीछे की वजह
जानकारी के अनुसार पी. एन. सिंह कॉलेज के समीप पिकअप वाहन पलट गई। वहीं इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप सवार लोगों को रौंद दिया।सभी मृतक और घायल आर्केस्ट्रा कलाकार बताए जा रहे हैं।
महिला प्रत्यक्षदर्शी एक अनुसार, पहले पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पलटे वाहन को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए।
पुलिस पर पुलिस ने क्या बताया?
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। 102 एंबुलेंस के एसीओ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि सभी कलाकार छोटा बरहमपुर से कार्यक्रम समाप्त कर बलिया लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  लखीसराय में पत्नी से झगड़ा छुड़ाने पहुंचे पिता को गोलियों से भूना फिर ITBP जवान ने खुद को मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now