अलीगढ़ में भी फैला था धर्मांतरण का नेटवर्क, 97 महिलाएं लापता, खुफिया एजेंसिया सक्रिय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

dharm pariwartan

डेस्कः आगरा में एक और अवैध धर्मांतरण गिरोह के खुलासे के बाद जिले में भी खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पूर्व में अवैध धर्मांतरण व विदेशी फंडिंग में दोषी पाए गए उमर गौतम ने अलीगढ़ में भी अपना नेटवर्क फैला रखा था। गिरफ्तारी के बाद उसकी लिस्ट में 33 महिलाओं के नाम थे, जिन्होंने 2018 में धर्मांतरण किया था, जिनमें तीन महिलाएं अलीगढ़ की थीं। वह लोगों को नौकरी का लालच देता था। वहीं, जिले में जनवरी से अब तक 97 महिलाएं लापता हैं, जिनमें 17 किशोरियां हैं। ऐसे में खुफिया एजेंसिया धर्मांतरण के बिंदु पर भी जांच कर रही हैं।

धर्मांतरण के मुख्य आरोपी छांगुर पर कार्रवाई के बाद एजेंसियों ने तलाशा कि उसका जिले से तो कोई कनेक्शन नहीं है। हालांकि ऐसा कोई कनेक्शन सामने नहीं आया। वहीं, अब आगरा पुलिस की छह राज्यों में कार्रवाई के बाद जिले में भी पुलिस सक्रिय हो गई है। चूंकि पूर्व में यहां भी धर्मांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही इस तरह के आरोपियों से अलीगढ़ के तार जुड़े रहे हैं।

See also  श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों के उम्रकैद की सजा को किया निरस्त

भांजे के प्यार में पड़ी 4 बच्चों की मां को पति ने प्रेमी संग भेजा, सालों से चल रहा अफेयर

आंकड़ों के अनुसार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जनवरी से अब तक कुल 97 महिलाएं लापता हैं। इनमें अधिकतर को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। इनके परिजन भी तलाश में चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने नए सिरे से तलाश शुरू कर दी है कि कहीं इनमें से कोई धर्मांतरण की बलि तो नहीं चढ़ गया।

पूर्व में उमर गौतम का अलीगढ़ से नाम जुड़ा रहा था। वह गरीब बस्तियों में जाकर लोगों को जोड़ता था। इसके लिए पूरी टीम बना रखी थी। वहां धार्मिक पुस्तकों का वितरण करता था। जिन महिलाओं का धर्मांतरण कराया, उन्हें उमर ने शाइनिंग स्टार्स नाम दिया था। इसके अलावा उमर के भाषण का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। बाद में उसे हटा दिया गया। उसमें वह इस्लाम के महत्व पर जोर देता दिख रहा था। वह श्याम प्रताप गौतम से मो. उमर बना था।

See also  लोकसभा में स्पीकर चेयर पर पेपर उछालने वाले 8 सांसद बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल-प्रियंका ने किया प्रदर्शन

इसके अलावा कलीम सिद्दीकी भी लखनऊ अवैध धर्मांतरण मामले में एनआईए एटीएस कोर्ट द्वारा दोषी करार दिया गया कलीम सिद्दीकी भी अपने परिचितों से मिलने के लिए अलीगढ़ आता था। एटीएस को उसके यहां आने की जानकारी मिली थी।

बीजेपी MP की बढ़ेगी संख्या, 7 सांसदों के टूटने की संभावना, मंत्री ने किया दावा

दो साल पहले गाजियाबाद में भी धर्मांतरण रैकेट पकड़ा गया था। इसमें मुख्य आरोपी अब्दुल्ला के बारे में जानकारी मिली थी कि वह सौरभ से अब्दुल्ला बना था। उसने एएमयू से बीडीएस किया था। परिसर में रहते हुए सौरभ धर्मांतरण की प्रक्रिया से गुजरा था। इसके बाद गोपनीय रूप से पुलिस ने जानकारी भी जुटाई थी।

जब भी धर्मांतरण से जुड़ा कोई गिरोह पकड़ा गया, तब अलीगढ़ से उसका कनेक्शन जरूर सामने आया। ऐसे में अब आगरा की कार्रवाई के बाद स्थानीय एटीएस ने भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

See also  गजब! गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी, आशिक ने इश्क में काट दी गांव की बिजली; देखें वीडियो

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि जिले में अभी तक किसी भी एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है। न ही ऐसी कोई शिकायत आई है। ऐहतियातन एजेंसियां सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now