- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल, फिर घर बुलाकर रेप करता था लेक्चरर, बेंगलुरु में नया कांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बेंगलुरुः दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के दो पुरुष व्याख्याताओं और उनके सहयोगी को एक छात्रा को वीडियो और तस्वीरों के जरिए ‘ब्लैकमेल’ करने के बाद कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात का पता ऐसे समय पर चला है, जब ओडिशा के बालासोर में एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके आरोप थे कि कॉलेज का एक प्रोफेसर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

आरोपी यहां मूडबिद्री में व्याख्याता के रूप में कार्यरत है जबकि छात्रा भी इसी कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया कि एक व्याख्याता ने शैक्षणिक नोट्स साझा करने के बहाने उससे दोस्ती की और उसके साथ अक्सर बातचीत करने लगा। पुलिस ने बताया कि बाद में व्याख्याता ने कथित तौर पर छात्रा को शैक्षणिक कारणों का हवाला देते हुए बेंगलुरु बुलाया और अपने दोस्त के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

See also  क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., तेज प्रताप यादव का तंज

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी

आरोपी ने कथित तौर पर एक अन्य व्याख्याता को भी इस कृत्य के बारे में बताया, जिसके बाद उस दूसरे व्याख्याता ने कथित रूप से फोटो और वीडियो का उपयोग करके छात्रा को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि व्याख्याता के सहयोगी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसने शुरुआत में किए गए दुष्कर्म के वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया।

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम

बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज में बीएड की द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) ने शिक्षा विभाग के अध्यक्ष समीरा कुमार साहू पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर के खिलाफ कथित तौर पर कोई भी कार्रवाई न किए जाने से आहत छात्रा ने कॉलेज परिसर में शनिवार को खुद को आग लगा ली थी। इस हादसे में वह 95 प्रतिशत तक जल गई थी। घटना के लगभग 60 घंटे बाद सोमवार रात भुवनेश्वर स्थित एम्स में उसने दम तोड़ दिया था।

See also  क्या है जल जीवन मिशन घोटाला, पूर्व कांग्रेस मंत्री महेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

एक पत्र भी सामने आया है, जिसे छात्रा ने कथित तौर पर ICC यानी आंतरिक शिकायत समिति को आत्महत्या से कुछ दिन पहले लिखा था। छात्रा ने साफ किया था कि HoD बार-बार सेक्सुअल फेवर्स के लिए दबाव डाल रहा है। आरोप लगाए थे कि वह छात्रा को फेल करने की धमकी भी दे रहा था। छात्रा ने लेटर में बताया था कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्महत्या कर लेगी।

झारखंड में CBI की कार्रवाई, NHAI के दो अधिकारी सहित 5 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now