भांजे के प्यार में पड़ी 4 बच्चों की मां को पति ने प्रेमी संग भेजा, सालों से चल रहा अफेयर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

दोस्त की मां के साथ 5 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, आंटी के पति और दामाद ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ प्यार का खौफनाक अंत

डेस्कः यूपी में सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शादी के 25 साल बाद चार बच्चों की मां को उसके पति ने प्रेमी भांजे के साथ भेज दिया। प्रेमी के साथ भागी महिला उसके साथ जिद पर अड़ी थी। रविवार को गांव में हुई पंचायत के बाद पति ने सहमति दे दी। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी 25 साल पहले क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।

शादी के तीन साल बाद गौना हुआ था। दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे। 40 वर्षीय महिला के चार बच्चे हैं। उनमें दो बेटियां 20 और 18 वर्ष और बेटे 17 व 10 साल के हैं। महिला का पति परिवार के जीविकोपार्जन करने के लिए बाहर रहता था।

करीब तीन साल पहले महिला का दूर के रिश्ते के 25 वर्षीय भांजे से घर आने-जाने के दौरान प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। इसके बाद 2024 में दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरेज कर ली और महिला बच्चों को छोड़कर उसी के घर रहने लगी।

See also  नीतीश की जेडीयू ने गोपाल मंडल सहित 7 विधायकों का टिकट काटा, 37 पर लगाया फिर से दाव

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…

महिला के पति को जानकारी हुई तो उसने थाने की शरण ली। इसके बाद प्रेमी महिला को लेकर बाहर चला गया। कुछ दिन बाद दोनों घर आए तो महिला अपने पति के पास रहने चली गई। प्रेमी ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई पर महिला अपने पति के पास से नहीं गई। तीन दिन पहले महिला फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

इसके बाद पति ने तहरीर दी तो रविवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। दोनों पक्ष गांव चले आए और पंचायत में पति ने महिला की जिद पर उसे प्रेमी संग भेज कर सुलह-समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया महिला थाने पर आई थी। उसने कोर्ट मैरेज से संबंधित कागजात दिखाया और चली गई।

पटना में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा BPSC का टीचर,लोगों ने करा दी गई मंदिर में शादी

See also  ईशान किशन पहुंचे अपने पैतृक गांव, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now