झारखंड में फंदे से लटकी मेडिकल छात्रा, हॉस्टल के कमरे में सुसाइड नोट भी मिला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2025

लोहरदगा शहर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

झारखंड में एक दुखद घटना सामने आई है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें लिया है कि वह कोर्स के चयन से संतुष्ट नहीं है।

झारखंड के बोकारो जिले में मेडिकल की पढ़ाई कर रही 28 साल की छात्रा का शव हॉस्टल के उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपने चुने हुए कोर्स से संतुष्ट नहीं थी।

छात्रा की पहचान आर्या कुमारी झा के रूप में हुई है। बोकारो शहर के डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि आर्या के छात्रावास के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें उसने मेडिकल साइंस की अपनी चयनित ब्रांच के प्रति असंतोष व्यक्त किया है।

See also  देवघर में फायरिंग से दहशतः सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आवास के पास चली गोली, तीन दिन पहले भी की गई थी फायरिंग

Elon Musk के ‘X’का बज गया बैंड, 6 घंटे में 4 बार हुआ डाउन, सर्विस ठप

डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की प्रथम वर्ष की छात्रा आर्या ने हाल ही में बोकारो जनरल अस्पताल के स्त्री रोग पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा डीएनबी की स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जाती है।

डीएसपी ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही डीएनबी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, लेकिन वह अपने फैसले से संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब आर्या के कमरे में उसके साथ रहने वाली छात्रा अपनी ड्यूटी के बाद छात्रावास के कमरे में लौटी, तो उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। अधिकारी ने कहा कि बार-बार खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने छात्रावास के अन्य डॉक्टरों को सूचित किया। दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने पाया कि आर्या का शव कमरे में एक फंदे से लटका है।

See also  ओवरस्पीड की वजह से कट गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की कार का चालान

पलामू में अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन को फूंका, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now