मंदिर में चोरी करने के बाद चोर को आ गई नींद, सामान के साथ वहीं सो गया, जब सुबह नींद खुली तो..

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

मंदिर में चोरी करने के बाद चोर को आ गई नींद, सामान के साथ वहीं सो गया, जब सुबह नींद खुली तो..

पश्चिमी सिंहभूमः नोवामुंडी में चोरी की एक ऐसा घटना हुई जिसे सुनकर सब हैरान हो गये। कोई इसे चमत्कार कह रहा है तो कोई इसे साक्षात देवी के होने का प्रमाण बता रहा है। दरअसल, बड़ाजामदा साप्ताहिक हाट के परिसर में स्थित काली मंदिर में सोमवार देर रात चोरी करने के मकसद से चोर अंदर घुसा। ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और सामान के साथ वहीं सो गया।

जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या,10 साल के बेटे ने खोला अवैध संबंध का राज
मंगलवार की सुबह लोगों को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने चोर को नींद से उठाया और चोरी के सामान के साथ उसे हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान टंकीसाई के वीर नायक के रूप में की गई है। बड़ाजामदा ओपी में प्राथमिकी के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय लाया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

See also  शक्तिवर्धक दवा खाकर करता था सेक्स, विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या

श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में रूट लाइन का पंडाल टूटा, 6 श्रद्धालु घायल
आरोपी वीर नायक ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार की रात को दोस्तों के साथ जमकर नशापान किया। उसके बाद काली मंदिर के सामने से दीवार फांद कर घुसने के बाद दरवाजे के ताले को तोड़कर मंदिर के भीतर प्रवेश कर गया।मंदिर के भीतर काली माता की प्रतिमा पर सजाए गए गहने व पूजा की थाली, लोटा, घंटी, सजावट के सामान आदि सामानों को थैले में भरकर भागने की तैयारी कर रहा था। तभी उसे नींद आने लगी और नशे में होने के कारण वहीं पर सो गया।

JJMP सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख का दिया गया चेक, 50 मामलों में था वांछित
मंगलवार को सुबह लोगों की नजर मंदिर के दरवाजे पर पड़ी तो देखा कि मंदिर के भीतर एक व्यक्ति गहरी नींद में सो रहा था। संदेह होने पर थैला खोलकर देखा तो मंदिर में रखे सामान भरा हुआ था। उन्होंने तत्काल बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव को सूचना देकर घटनास्थल बुला लिया गया।

See also  चंपाई, सीता और लोबिन ने पाकुड़ में मांझी परगना सम्मेलन को किया संबोधित, बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सरकार पर बोला हमला

कोल्हान में भारी बारिश का अलर्ट,नदियां उफान पर, चाईबासा-जमशेदपुर में स्कूलों को किया गया बंद
ओपी प्रभारी ने बताया कि शायद काली माता की यही मर्जी थी कि मंदिर से चोरी करने के लिए प्रवेश किए उचक्के को वहीं गहरी नींद में सुलाकर चोर को रंगे हाथों पकड़ने का रास्ता आसान कर दिया।लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के पहले शाम करीब छह बजे वीर नायक नशे के हालत में नोवामुंडी डीबीसी काली मंदिर के आसपास इलाके में चक्कर लगाते नजर आया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now