- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गालीबाज महक-परी के साथ हिना और आलम भी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर रील से फैला रहे थे अश्लीलता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

गालीबाज महक-परी के साथ हिना और आलम भी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर रील से फैला रहे थे अश्लीलता

डेस्कः इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने वाली गालीबाज महक और परी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के साथ ही एक अन्य युवती हिना और आलम भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हिना और आलम वीडियो बनाने में महक और परी की मदद करते थे। आलम ही सभी वीडियो बनाता और एडिट करता था। इनकी वीडियो से फैल रही अश्लीलता से तंग आकर कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इसके बाद शनिवार को ही पुलिस ने महक और परी के खिलाफ नामजद और अन्य दोनों के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज किया था। रील से रुपए कमाने और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए चारों इस तरह से अश्लीलता फैला रहे थे। इनकी हर रील में गालियां और अश्लील इशारे होते थे। इन्हीं की बदौलत इंस्टा 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स भी बना लिए थे।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी केस में पहुंची बेगूसराय की अदालत
महक और परी संभल के ही असमोली क्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि हिना और जर्रार आलम अमरोहा के डिडौली में रहते हैं। चारों ने मिलकर Mehakpari143 के नाम से इंस्टा पर आईडी बनाई हुई है। इसी आईडी पर अश्लील और गाली वाले वीडियो पोस्ट करते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों युवतियां और युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और मंगलवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया।

See also  मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से 8 लड़कों ने किया गैंगरेप, दरिंदगी करते समय बनाया वीडियो

 

Video: रांची में बालू के लिए गैंगवार! भैरो सिंह गैंग का मोहम्मद राजन के नाम फायरिंग वाला वीडियो संदेश, खोपड़ी खोलने की दी धमकी
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि महक और परी लंबे समय से इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स बनाकर वायरल कर रही थीं। 'महकपरी 143' नामक इंस्टा आईडी पर दर्जनों वीडियो मौजूद हैं, जिनमें दोनों बहनें गालियां देती और अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आती हैं। यही नहीं, इन रील्स में अश्लील इशारे और भड़काऊ संवाद भी थे।

‘5 करोड़ रुपए या मेरे साथ हनीमून?’ लड़की का अजीब सवाल, इंटरनेट पर बौराए लोग?
पूछताछ में सामने आया कि महक और परी के साथ हिना और जर्रार आलम भी वीडियो निर्माण में सहयोग करते थे। चारों मिलकर स्क्रिप्ट तैयार करते, शूटिंग करते और इंस्टा पर लगातार अश्लील रील्स अपलोड करते थे।

ऑनलाइन पेमेंट के इंतजाम के साथ चलता मिला सेक्स रैकेट, नाबालिग लड़कियां से कराते थे धंधा
25 से 30 हजार रुपये महीने की कमाई, 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर इन वीडियो के जरिए वे हर महीने 25 से 30 हजार रुपये की कमाई कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर इनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी लोकप्रियता के चक्कर में वे वीडियो को और ज्यादा उत्तेजक और गाली-गलौज से भरपूर बनाते जा रहे थे।
शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस की सख्त चेतावनी
महकपरी की रील्स से तंग आकर कई लोगों ने सोशल मीडिया और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद रविवार को महक और परी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद चारों का चालान कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now