आज भारत बंद, 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे, क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा जाने सब कुछ

आज भारत बंद, 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे, क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा जाने सब कुछ

डेस्कः देशभर में बुधवार को बैंकिंग, डाक और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है। वजह है- केंद्रीय और सेक्टोरल ट्रेड यूनियनों से जुड़े 25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल। दरअसल, देश में 12 से 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनोंख् किसानों और ग्रामीण मजदूरों ने नई श्रम संहिताओं और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ एक दिनी सामूहिक हड़ताल का एलान किया है। विरोध के साथ ही उन्होने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जैसे मांगे भी की है।
क्या बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित?

गुरू दत्त की जन्मशती : उनके जाने से आज तक ‘प्यासा’ है भारतीय सिनेमा, ‘बहारें फिर भी आएंगी’ पर बात करते-करते चले गए थे गुरुदत्त
बैंकों ने 9 जुलाई के लिए कोई आधिकारिक अवकाश घोषित नहीं किया है, लेकिन बैंक कर्मचारी यूनियनों, जैसे कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ने हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि की है। इसके कारण, देश भर में बैंकिंग सेवाएं, जैसे नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और शाखा सहायता, प्रभावित हो सकती हैं। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि भारत बंद के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। बंगाल प्रोविंशियल बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन, जो ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन से संबद्ध है, उसने भी इस हड़ताल में भाग लेने की पुष्टि की है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक बैंक अवकाश की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई लेनदेन सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी नजदीकी बैंक शाखा से पहले संपर्क करें ताकि असुविधा से बचा जा सके। बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे बीमा सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

See also  बिहार के रोहतास में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पिछले 2 दिनों में जिले में दो बड़ी वारदात

बिहार में कांग्रेस के सेनेटरी पैड बांटने के मामले पर रांची में शिकायत दर्ज, राहुल गांधी की छवि खराब करने का आरोप
बीमा और डाक सेवाएं भी हड़ताल में शामिल
बैंकिंग के साथ-साथ बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं, जिससे क्लेम प्रक्रिया, पॉलिसी सेवाएं आदि प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, डाक सेवाओं में भी बड़े पैमाने पर रुकावट की संभावना है, खासकर डिलीवरी और अन्य लॉजिस्टिक सेवाओं में।

दिल्ली-रांची गरीब रथ में धुआं उठने के बाद लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक, मची अफरातफरी
बिजली आपूर्ति पर भी असर संभव
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 27 लाख से अधिक बिजली विभाग के कर्मचारी भी इस बंद में शामिल होंगे। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, विशेषकर राज्यों में जहां बिजली वितरण पूरी तरह से सरकारी एजेंसियों के अंतर्गत आता है।

बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, तंत्र-मंत्र करते दिखा मुख्य आरोपी
रेलवे सेवाओं को लेकर स्थिति अस्पष्ट
रेलवे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक हड़ताल की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रदर्शन और रास्ता रोको जैसे विरोध कार्यक्रमों के चलते ट्रेनों की आवाजाही में देरी या रुकावट संभव है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य की स्थिति की जानकारी लें।

See also  धनबाद हिंसक झड़प मामले में JMM नेता कारू यादव की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, महिलाओं ने लगाया मारपीट का आरोप

Gopal Khemka Murder Case:हत्या के पीछे का कारण आया सामने, अशोक साह मास्टरमाइंस, 4 लाख में दी थी सुपारी
स्कूल और कॉलेज: खुले रहेंगे या बंद?
फिलहाल, किसी भी राज्य सरकार ने भारत बंद के कारण स्कूलों और कॉलेजों के लिए आधिकारिक अवकाश की घोषणा नहीं की है। अधिकांश राज्यों में स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी या सड़क जाम के कारण छात्रों और शिक्षकों को परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से कर्नाटक में, शिक्षा विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूलों से संपर्क करें और स्थानीय स्थिति की जानकारी लें, क्योंकि कुछ निजी संस्थान परिवहन की स्थिति के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।

झारखंड के शिक्षा मंत्री की छात्रों ने ले ली सरेआम परीक्षा ! ’12 वीं ‘ के सवाल हल नहीं कर पाए रामदास सोरेन !
भारत बंद की वजह क्या है?
इस भारत बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के मंच ने किया है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन नहीं कर रही है। इसके अलावा, वे मौजूदा आर्थिक नीतियों को बेरोजगारी, महंगाई और मजदूरी में गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियां युवाओं के भविष्य के लिए खतरा हैं, जबकि देश की 65% जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की है, और 20 से 25 वर्ष के आयु वर्ग में बेरोजगारी सबसे अधिक है।
यूनियनों का आरोप है कि सरकार की नीतियां श्रमिकों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं, और वे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, आउटसोर्सिंग और ठेके पर आधारित रोजगार नीतियों का विरोध कर रहे हैं। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, “बैंकिंग, डाक, कोयला खनन, कारखाने और राज्य परिवहन सेवाएं इस हड़ताल से प्रभावित होंगी।”

See also  बोकारो बंद के दौरान उपद्रव, तेनु नहर को दो जगह काटा, जिले में होगा जलसंकट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now