बोकारो बंद के दौरान उपद्रव, तेनु नहर को दो जगह काटा, जिले में होगा जलसंकट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2025

बोकारो: गुरूवार को हुए लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद शुकवार को बुलाये गये बोकारो बंद के दौरान भारी उपद्रव हुआ है। बंद समर्थक शुक्रवार अहले सुबह से ही सड़क पर उतर आये। उग्र विस्थापितों ने तेनु नहर को दो जगहों से काट दिया है। पानी का तेजी से बहाव शुरू हो गया है। तेनु नहर में कटाव की वजह से शहरी इलाकों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तेपुघाट डैम से नहर के रास्ते ही बोकारो में पानी की सप्लाई होती है।

बोकारो में उपद्रवियों ने दो बसों में लगाई आग, विस्थापितों पर हुई लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बुलाया गया है बंद
विस्थापितों के बोकारो बंद का आजसू और जेएलकेएम ने समर्थन किया है। बोकारो बंद के दौरान कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। राहगीरों के साथ मारपीट और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी किया गया है। शुक्रवार सुबह में उपद्रवियों ने सेक्टर चार में कई बसों में आग लगा दी। बोकारो बंद के दौरान चौक चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बंद समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। उनकी मांग है कि लाठीचार्ज के दोषियों को सजा मिले। इस लाठीचार्ज में एक युवक की मौत हो गई, बंद समर्थक दोषी को फांसी देने की मांग कर रहे है।

See also  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...झारखंड में इंटरलॉकिंग के चलते छह और सात को 5 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें रूट बदला

WhatsApp Image 2025 04 04 at 11.50.42 4f71df36

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now