यूपी में सिपाही ने महिला सहकर्मी का किया रेप, बना लिया वीडियो, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2025

महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश

यूपी के कानपुर देहात में एक सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है। डायल-112 में तैनात सिपाही पर महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकबरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

डायल -112 में कार्यरत भदोही जिले की एक महिला सिपाही अकबरपुर में रहती है। उसके साथ में 2018 बैच का सिपाही विकास यादव भी डायल-112 में कार्यरत है। महिला सिपाही ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी डे शिफ्ट में ड्यूटी है, जबकि विकास यादव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है।

चिराग पासवान के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़, केंद्रीय मंत्री की गाड़ी हो गई क्षतिग्रस्त

आरोप है कि ड्यूटी चेंज करते समय सिपाही विकास उसके साथ अक्सर अश्लील कमेंट करता था और बुरी नीयत से टच करता था। गत दिवस विकास यादव ने उसके अकबरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

See also  बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, सीएम नीतीश ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

पुलिस को दी गई तहरीर में खुद को सात माह की गर्भवती बताने के साथ ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे डुमरी विधायक, चार समर्थक हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now