- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

चिराग पासवान के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़, केंद्रीय मंत्री की गाड़ी हो गई क्षतिग्रस्त

चिराग पासवान के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़, केंद्रीय मंत्री की गाड़ी हो गई क्षतिग्रस्त

डेस्कः रविवार को केंद्रीय मंत्री और एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान का नालंदा के राजगीर में कार्यक्रम था। वहां चिराग पासवान की रैली के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ की वजह से केंद्रीय मंत्री की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल रैली के दौरान चिराग पासवान अपनी गाड़ी के ऊपर बैठे थे। इस दौरान अपने चहेते नेता को देखने के लिए दर्शक बेकाबू नजर आ रहे थे।

बिहार में रविवार की छुट्टी मनाने गए पर्यटक वॉटरफॉल में फंसे, ऐसे बची सैलानियों की जांच
कार्यक्रम में कुछ युवा चिराग की गाड़ी पर चढ़कर उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे। इस अफरातफरी में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जो वीडियो सामने आ रहा है उसमें नजर आ रहा है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लोगों को गाड़ी पर चढ़ने और वाहन के सामने आने से लगातार मना भी कर रहे हैं। लेकिन उनके प्रशंसक उनकी एक झलक के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

See also  धार भोजशाला में नमाज और पूजा एक साथ, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

जमशेदपुर के पोटका में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने छत पर भींगते हुए गुजारी रात, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
लोजपा (आर) की ओर से रविवार को स्थानीय गेस्ट हाउस के हॉकी मैदान में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम में चिराग पासवान ने भारी भीड़ के बीच ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के अपने संकल्प को दोहराया। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान की प्रति लेकर घूमने का कोई हक नहीं है। संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने वाले भूल गये कि उनकी पार्टी ने वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरी के बदले जमीन लेने वाले बताएं, अब क्या छीनेंगे।

जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे डुमरी विधायक, चार समर्थक हुए घायल
उन्होंने आपातकाल को लेकर राजद-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। चिराग ने कहा कि जो लोग 20 महीने का समय मांग रहे हैं, क्या वे उन गरीबों की जमीन लौटाएंगे जो नौकरी के बदले ली गई है। अब और नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं, लगता है और जमीन हासिल करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके पूछते हैं कि क्या चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेगा। उनका जवाब है- हां। चिराग बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जहां गठबंधन के साथी होंगे, वहां भी चिराग बनकर चुनाव लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना, पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान आदि मौजूद थे।

See also  दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जीतन राम मांझी के सलाहकार के फायरिंग वाले VIDEO पर बवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now