- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे डुमरी विधायक, चार समर्थक हुए घायल

जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे डुमरी विधायक, चार समर्थक हुए घायल

धनबादः गिरिडीह के डुमरी से विधायक और जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो के साथ चल रही स्कॉट गाड़ी रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना धनबाद-पुरूलिया रोड़ पर हुई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी विधायक जयराम महतो के आगे चल रही थी।

जमशेदपुर के पोटका में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने छत पर भींगते हुए गुजारी रात, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
अचानक स्कॉट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके पीछे जयराम महतो की गाड़ी थी जिसके चालक ने स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी से पहले ब्रेक लगा दिया। इस वजह से जिस गाड़ी में जयराम ने वो सुरक्षित रही। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार जयराम के चार समर्थक घायल हो गए। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई इसका नंबर है JH10CX 2808

Guqun9la8AAVqdL

रांची उपायुक्त के नाम पर बना फर्जी फेसबुक आईडी, ठगी और धोखाधड़ी की कोशिश, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिया कार्रवाई का आदेश
घायलों में तोपचांची के रहने वाले संतोष रूपक, बलराम व धनबाद के रहने वाले सुदीप शामिल हैं। विधायक जयराम महतो रविवार को सरायकेला और चाईबाासा में आयोजित कार्यक्रम करके लौट रहे थे। इसी दौरान धनबाद-पुरूलिया रोड़ में यह घटना हुई। घायलों का प्राथमिक इलाज पुरूलिया में किया गया। देर रात तक इलाज के बाद सभी घायल धनबाद लौट गए।

See also  चुनाव आयोग के निर्देश की अनदेखीः 3 साल से एक ही जिले में पदस्थापित है IG, DIG, SP, DSP
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now