साइबर ठगी के पैसे बांट रहे अपराधी, पुलिस ने घर में की छापेमारी, 25 लाख रुपये कैश और कार के साथ दो गिरफ्तार

साइबर ठगी के पैसे बांट रहे अपराधी, पुलिस ने घर में की छापेमारी, 25 लाख रुपये कैश और कार के साथ दो गिरफ्तार

जामताड़ाः साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाने की पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी ठगी की रकम बरामद की है। शहर के गायछंद मोहल्ले में परेश मंडल के घर पर छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधी हाथ लगे। ये शातिर यहां ठगी की रकम को बांटने की फिराक में इकट्ठे हुए थे।

कोडरमा में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक वायरिंग के सामान के गोदाम में धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी
छापेमारी के दौरान आरोपितों के पास से 25 लाख 20 हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं जबकि, इनके पास से एक हुंडई कंपनी की तकरीबन 22 लाख रुपये की कार, एक लैपटाप, 10 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड और एक चेकबुक भी बरामद हुए हैं।पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित प्रदीप कुमार मंडल करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल का रहने वाला है। जबकि दूसरा अपराधी रघुवीर मंडल करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कासीटांड़ का रहने वाला है।रघुवीर के पिता वर्तमान में जामताड़ा के गायछंद मोहल्ले में घर बनाकर रह रहे हैं और इसी घर से साइबर ठगी का धंधा संचालित हो रहा था।

See also  IRCTC घोटाला केस पर फैसला फिर टला,लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश

झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27,28,29 जून को लेकर भी अलर्ट जारी
राजकुमार मेहता एसपी ने बताया कि इन शातिरों का कनेक्शन देशभर के कई राज्यों के साइबर ठगों से होने के साक्ष्य मिले हैं। ये शातिर साइबर ठगों के पैसे कई खातों में मंगवाते थे। इसके लिए इन्होंने कई पे-आईडी का इस्तेमाल किया और इसके जरिए पैसों का लेनदेन व बंटवारा किया। पुलिस इनके लेनदेन के लिए इस्तेमाल हुए फर्जी खातों की भी जांच में जुटी है।

Video: रांची के घर के अंदर घुसा टाइगर… पूरण महतो ने बाघ को ऐसे किया कैद….10 घंटे बाद इस तरह हुआ रेस्क्यू
अपराधियों के मोबाइल डिटेल्स से मिले साक्ष्य में इस बात की पुष्टि हुई है कि ये शातिर विभिन्न बैंकों के खाता धारकों को अलग-अलग एपीके भेजते थे। जिसके जरिए ये उपभोक्ताओं को अपना केवाईसी अपडेट करने को कहते थे और जो भी इनके झांसे में आ जाता था, उन्हें ठगी का शिकार बना लेते थे।

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now