कोडरमा में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक वायरिंग के सामान के गोदाम में धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

कोडरमा में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक वायरिंग के सामान के गोदाम में धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

कोडरमाः तिलैया थाना क्षेत्र में स्टेशन से सटे भदानी रोड में एक तीन मंजिला इमारत में भयानक आग लग गई है। इमारत के निचले तल्ले में इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरण के गोदाम से सुबह-सुबह लोगों ने धुएं निकलते देखा। इसके बाद अंदर भयानक आग लगे होने की लोगों को जानकारी मिल पाई। घटना के बाद से लगातार दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटी है। फिलहाल दमकल की दो गाड़ियों से पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, ऐसे में दमकल की तीसरी गाड़ी को भी मंगाया जा रहा है, ताकि आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।

झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27,28,29 जून को लेकर भी अलर्ट जारी
जिस इमारत में आग लगी है, वह इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरणों के बड़े विक्रेता मनोज कुमार का घर है। घर के निचले तल्ले में उन्होंने ने इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरणों का गोदाम बना रखा था। घर के इसी निचले तल्ले में बने इसी गोदाम से सुबह-सुबह लोगों ने धुएं निकलते देखा। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक दमकल की टीम पहुंचती आग निचले तल्ले के हर कमरे में फैल गया था।

See also  झारखंड लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च को होने वाली JPSC परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

मायके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्से में ससुराल वालों ने पति को पीट-पीट कर मार डाला
फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की अपुष्ट जानकारी गृह स्वामी की ओर से दिया जा रहा है। अगलगी कि घटना में लाखों रुपए के इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरण जल जाने का अनुमान है। घर में के निचले तल्ले में आग लगने के बाद इमारत के दो अन्य तल्लो पर रहने वाले लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कवायद जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now