- Advertisement -

पाकुड़ से मेला देखने आई महिला बेटे और भतीजे समेत लापता, पति के साथ आए थे मेला घूमने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2026

पाकुड़ से मेला देखने आई महिला बेटे और भतीजे समेत लापता, पति के साथ आए थे मेला घूमने

दुमका : दुर्गा पूजा पर सोमवार को पति के साथ मेला देखने आई राखी कुमारी चार साल के बेटे अरब व नौ साल के भतीजे आयुष कुमार के साथ गायब हो गई। महिला पाकुड़ के महेशपुर के बलियाडंगाल की रहने वाली है। पति विक्रम सिंह ने देर शाम नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल गांव के विक्रम सिंह ग्रीनलैंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चालक के पद पर काम करते हैं। 19 अक्टूबर की शाम वह अपनी कार से पत्नी, बेटे, भतीजे और भतीजी के साथ दुमका आए थे। नगर थाना के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी की। परिवार के सभी लोगों ने पहले धर्मस्थान मंदिर में पूजा की और फिर एक ठेला पर नाश्ता किया। इसके बाद महिला और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चला।

WhatsApp Image 2026 10 21 at 8.53.48 PM

पति ने बताया कि वह भतीजी, भतीजा और बेटे के साथ पहले सरैयाहाट आए और वहां से चूटोनाथ और सेल्फी ब्रिज देखते हुए दुमका आए। नगर थाना के समीप पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी की और सभी के साथ दर्शन करने के लिए धर्मस्थान मंदिर चले गए। पंप के समीप एक ठेला पर नाश्ता किया। घर के सभी लोग नाश्ता करते रहे और वह कार के पास उनका इंतजार करने लगे। इसके बाद अकेले भतीजी वापस आई और कहा कि सभी लोग नाश्ता कर रहे हैं और जल्दी आ जाएंगे। काफी देर तक तीनों नहीं आए तो ठेला के पास जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। पत्नी के नंबर पर काल किया तो स्विच आफ था। काफी देर खोजबीन करने के बाद भी पत्नी समेत बच्चों का पता नहीं चला। परेशान होकर नगर थाना गए और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि महिला समेत सभी की तलाश की जा रही है। महिला का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और उसकी लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  पहलगाम हमलावरों के करीब पहुँचीं सुरक्षा एजेंसियाँ, कई बार मुठभेड़ भी हुई: Indian Express रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now