लोहरदगा कोयल नदी में डूबने से बी-टेक के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था उत्कर्ष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2025

लोहरदगा कोयल नदी में डूबने से बी-टेक के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था उत्कर्ष

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के मन्हो पुल के समीप कोयल नदी में रविवार को डूबने से बी-टेक के छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के रिहायशी मुहल्ला संजय गांधी पथ निवासी राजेश साहू के पुत्र उत्कर्ष कुमार उर्फ आर्यन (21 वर्ष) के रूप में छात्र की पहचान हुई है। बताया जाता है कि उत्कर्ष चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एआई से बी-टेक कर रहा था। वह छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उत्कर्ष कुमार उर्फ आर्यन अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को कोयल नदी में नहाने के लिए गया। इसी बीच उत्कर्ष अचानक से नदी के पानी में डूब गया। जिसके बाद साथ गए उसके दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर उत्कर्ष को तुरंत इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांचोंपरांत चिकित्सकों ने उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही उत्कर्ष के घर-परिवार को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। सभी दौड़ते-भागते सदर अस्पताल पहुंचे। राजेश साहू के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र उत्कर्ष शुरू से ही प्रतिभावान विद्यार्थी था। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एआई से बी-टेक कर रहा था। इस घटना से माता-पिता के साथ परिवार के सदस्य सदमे में है। मुहल्ले के हर कोई प्रतिभावान छात्र के इस घटना से हतप्रभ हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

See also  कौन है झारखंड का मोस्ट वांटेड प्रयाग मांझी उर्फ विवेक जिस पर है एक करोड़ का इनाम, मुठभेड़ में किस तरह हुआ अंत

रांची में ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाला पकड़ा गया, सड़क पर कराई गई परेड

बी-टेक के छात्र के निधन पर लोगों ने जताया शोक
लोहरदगा : शहर के रिहायशी मुहल्ला निवासी संजय गांधी पथ, पावरगंज (हरिजन स्कूल के पीछे) निवासी राजेश साहू के पुत्र उत्कर्ष कुमार मन्हो नदी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए कोयल नदी गया था, जहां पर यह दुर्घटना हो गई। इस दुध की घड़ी में,भगवान उनकी आत्मा को अपने श्रीचरण में जगह दें और परिवार को दु ख सहने की शक्ति दे। उत्कर्ष कुमार के निधन पर संजय गांधी पथ के वार्ड आठ की निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौर, कंवलजीत सिंह, राकेश कुमार सिन्हा, हेमंत सिंन्हा, ब्रज सिंह, नंदकिशोर साहू, रेखा सोनी, रंजना पुरी, प्रेम किशोर प्रजापति, बच्चन कुमार वर्मा, विजय वर्मा, अवनी वर्मा, विकास गुप्ता, महेश गुप्ता, अनिल साहू सहित सभी वार्ड क्षेत्र के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

See also  रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now