मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले दिया झटका, फेसबुक LIVE आकर निकाली भड़ास

मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले दिया झटका, फेसबुक LIVE आकर निकाली भड़ास

डेस्कः बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार रात फेसबुक लाइव करके उन्होने इस बात की घोषणा की। 25 अप्रैल 2024 को उन्होने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की सदस्यता ली थी। करीब एक साल बाद ही उन्होने बीजेपी को बॉय बॉय कर दिया।

मनीष कश्यप पीएम मोदी की रैली फ्लॉप करने जुटे, लोगों से विक्रमगंज में नहीं जाने की कर रहे है अपील, जानिये क्यों हुए BJP से बागी
कहा जा रहा है कि पीएमसीएच में मनीष कश्यप के साथ जो व्यवहार हुआ और उनकी पिटाई के बाद जिस तरह से बीजेपी ने चुप्पी साधाी रखी उससे वो बहुत आहत हुए और उन्होने बीजेपी से इस्तीफा देने मन बना लिया। बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के साथ सत्ता में साझीदार है और बीजेपी कोटे से ही मंगल पांडे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री है। मनीष कश्यप बीजेपी के मंत्री रहते हुए पीएमसीएच में अपनी पिटाई से पूरी तरह आहत हो गए। रोहतास में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में नहीं आने को लेकर भी मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी किया था उसके बाद से ही ये साफ हो गया था कि मनीष कश्यप और बीजेपी की राह अलग हो रही है। पीएमसीएच में अपनी पिटाई के बाद मनीष कश्यप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनसे गलती हो गई उन्हे कोई राजनीतिक दल में नहीं जाना चाहिए था।

मार देते तो अच्छा होता, जलील किया, अब कफन बांधकर निकलेंगे; मनीष कश्यप ने बताया, क्यों हुई पिटाई
मनीष कश्यप को सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी बीजेपी में लेकर आए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान ही उनकी बीजेपी में ज्वाइनिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव और फिर झारखंड के विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष कश्यप बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए नजर आए थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि मनीष कश्यप बीजेपी के टिकट पर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी की ओर से टिकट की गारंटी नहीं मिलने के बाद उनका पार्टी से मोहभंग हो गया। बीजेपी भी इस्तीफा देने के बाद उन्होने कहा है कि वो बिहार में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे। विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी अपनी दिल की बात उन्होने फेसबुक लाइव के माध्यम से रखी।

मनीष कश्यप देंगे BJP से इस्तीफा, अपने चैनल के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद नाराज यूट्यूबर देंगे गिरफ्तारी

बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए। यह भी आप लोग बताइएगा। किस पार्टी से लड़ना चाहिए. या अकेले लड़ना चाहिए। मैं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाते रहूंगा।मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है।अपने इलाके में गया था। बहुत सारे क्षेत्रों का दौरा किया. वहां लोगों से मुलाकात की। अब मैं इस निर्णय पर पहुंचा हूं कि मुझे बिहार के लिए लड़ना है।पलायन रोकने के लिए लड़ना है। जब पार्टी में था, तब भी इस संबंध में लगातार आवाज उठाता रहा हूं। अब मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर मजबूती से आवाज नहीं उठा पाऊंगा, इसलिए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now