मार देते तो अच्छा होता, जलील किया, अब कफन बांधकर निकलेंगे; मनीष कश्यप ने बताया, क्यों हुई पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2025

Manish_Kashyap

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पटना के पीएमसीएच में पिछले दिनों हुई पिटाई के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मार दिया होता तो अच्छा होता, लेकिन उन्हें जलील किया गया। उन्हें जिंदा छोड़कर बहुत गलत किया गया। अब वह कफन बांधकर निकलेंगे। पीएमसीएच मारपीट कांड के बाद मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा देने के भी संकेत दिए हैं।

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में सोमवार को मनीष कश्यप एक मरीज को देखने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी एक महिला डॉक्टर से बहस हो गई। बाद में पीएमसीएच के डॉक्टरों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। यूट्यूबर सह बीजेपी नेता को अस्पताल में बंधक बनाए रखने का भी आरोप है।

एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ से’क्स करने वाले नेता पर FIR, वीडियो लीक होने के बाद ऐक्शन

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान मनीष कश्यप ने पीएमसीएच में हुए वाकये के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जान से मारने की नीयत से उनकी पिटाई की गई थी। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के सिंहासन पर बैठे लोग जब धृतराष्ट्र बन जाते हैं तो दुर्योधन का मनोबल बढ़ जाता है।

See also  बिहार के मुजफ्फरपुर में चाकू से गोदकर पत्रकार की निर्मम हत्या, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा

बिहार पुलिस पर भरोसा है, वो नहीं होती तो मेरी जान नहीं बचती, मैं पहली बार पुलिस की प्रशंसा कर रहा हूं, लेकिन पुलिस भी किसी के अंडर में काम करती है। राज्य सरकार के आदेश पर काम करती है।

72 घंटे बाद भी खदान में लापता तीन लोगों को नहीं चला पता, सांसद ने कहा ले ली जल समाधि

महिला डॉक्टर से छेड़खानी के आरोप पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लोग जानते हैं कि कोई अगर गलती करता है तो महिला कार्ड खेल लेता है। छेड़खानी के आधे केस झूठे होते हैं। मनीष कश्यप ने पीएमसीएच की महिला डॉक्टर से छेड़खानी की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, “मैं रक्सौल (पश्चिम चंपारण) की एक लड़की के इलाज की पैरवी के लिए पीएमसीएच गया था। वहां एक महिला डॉक्टर से मेरी बात हुई। मैंने उन्हें बहन कहकर संबोधित किया तो वह भड़क गईं। उन्होंने बहन ना बोलकर डॉक्टर कहने की नसीहत दी। इसके बाद चंद मिनट के भीतर 100 से ज्यादा लोग वहां इकट्ठा हो गए और सुपरिटेंडेंट के चैंबर के बाहर मेरी पिटाई करने लगे।”

See also  BPSC 70th परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: बापू परीक्षा भवन में लिया गया एग्जाम कैंसिल

‘हजारीबाग’: सोशल मीडिया में कंटेट के लिए चाहिए था कैमरा, फोटोग्राफर को झांसा देकर बुलाया और कर दिया मर्डर

बीजेपी से इस्तीफा देने के सवाल पर मनीष कश्यप ने कहा कि पिछली बार उनसे गलती हो गई थी। इस बार नहीं होगी। जल्द ही वह अपने लोगों के साथ बैठकर इस बारे में निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि लोग जो कहेंगे, आगे वही करेंगे।

मनीष कश्यप ने कहा कि अगर पीएमसीएच में उन्हें मार दिया गया होता तो अच्छा होता, उन लोगों ने जलील करके जिंदा छोड़ दिया। उन्होंने कहा, “मेरे साथ बहुत गलत हुआ। मार दिया होता तो शवयात्रा में एक लाख लोग आते। इन्होंने मारपीट की और वीडियो भी बनाया।”

माला बेचने वाली मोनालिसा बनीं मॉडल, दिखाए तेवर, ग्लैमरस लुक देख बोले लोग- दीपिका भी फेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now