विश्व पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा DC पहुंचे दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी, डॉक्टर कुमार तारचंद ने की पूजा अर्चना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा DC पहुंचे दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी, डॉक्टर कुमार तारचंद ने की पूजा अर्चना

लोहरदगा : झारखंड राज्य की प्रमुख नदियों में एक दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हापानी पहुंचकर उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने गुरुवार को पूजा-अर्चना की। कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत स्थित चूल्हापानी पहुंचकर उपायुक्त ने पूजा-अर्चना के बाद कहा कि दामोदर नदी राज्य की प्रमुख नदी है, जो 500 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी तय करती है। इतनी लंबी नदी का इतना छोटा उद्गम स्थल देखकर सहसा किसी को विश्वास नहीं होता है। हमारे देश में नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता है। विश्व की अधिकतर सभ्यताएं नदियों के किनारे ही विकसित हुई हैं। नदियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। लोहरदगा जिले में इतनी नदियां बहती हैं और कई नदियों का यहां उद्गम है। इस लोहरदगा जिले पर परमेश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि जल और जंगल बचेंगे तो मानव का अस्तित्व बचेगा। ऐसे में जल-जंगल और जमीन को सहेज कर रखना है।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

See also  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर जताई चिंता, कहा-ऊर्जा संकट की आहट, वैश्विक तबाही की ओर बढ़ रही दुनिया

5 1

JAC 12th Result 2025: इंटर आर्ट्स में 96.62% छात्रों को मिली सफलता, देखे टॉपर की लिस्ट

अमृत सरोवर के किनारे उपायुक्त ने किया पौधरोपण
लोहरदगा : उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने कुडू प्रखंड अंतर्गत बड़की चांपी स्थित चुंद गांव में भूमि संरक्षण विभाग से निर्मित अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य की पहचान जल-जंगल और जमीन से है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेवारी बनती है। इसके लिए हम सभी एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इसी में मानव का कल्याण है। आज विश्व पर्यावरण दिवस है, आइए हम सभी मिलकर पेड़ अवश्य लगाएं और जल-जंगल और जमीन की रक्षा में अपना योगदान दें।

13 1

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास विभाग के घूसखोर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया अरेस्ट

विभिन्न योजनाओं का लाभ देने की मांग
लोहरदगा : पंचायत के मुखिया राजधन भगत और उप-मुखिया हेना तिवारी ने अपने 30 सूत्री मांगों से उपायुक्त को अवगत कराया। जिसमें सड़क, बिजली, कोल्ड स्टोरेज, सामुदायिक भवन, बिजली के खंभे, गाय शेड आदि से संबंधित मांगे शामिल हैं। उपायुक्त ने उनकी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

See also  लोहरदगा में धूम-धाम और उल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, कमला देवी राइस मिल में हुआ खास आयोजन

1 12 13 14 16 17 18 19 110 111 112 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now