‘आतंकी’ बने ट्रंप के सलाहकार, वाइट हाउस में जिहादियों की एंट्री से खलबली; एक कश्मीर में फैला चुका है आतंक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2025

donald trump pause tarrif

डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वाइट हाउस के एडवायजरी बोर्ड ऑफ ले लीडर्स में दो ऐसे व्यक्तियों को नियुक्त किया है, जिनके कथित तौर पर इस्लामी जिहादी संगठनों से संबंध रहे हैं। इनमें से एक इस्माइल रॉयर है, जो पहले रेंडेल रॉयर के नाम से जाना जाता था, और दूसरा प्रसिद्ध मुस्लिम स्कॉलर और जायतूना कॉलेज का सह-संस्थापक शेख हमजा यूसुफ है।

इस्माइल रॉयर का पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से सीधा संबंध बताया जा रहा है। इस नियुक्ति ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि रॉयर पर 2000 में पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पैन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

इस नियुक्ति को लेकर ट्रंप की करीबी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लारा लूमर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस्माइल रॉयर की नियुक्ति को “पागलपन” बताया है और आरोप लगाया है कि रॉयर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण ले चुका है और उसने कश्मीर में भारतीय ठिकानों पर फायरिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया है।

See also  कहीं डांस तो कहीं महिलाओं के पीछे दौड़ रहा जेफ्री एपस्टीन, सामने आए यौन अपराधी के वीडियो

इस्माइल रॉयर को 2004 में अमेरिका की एक अदालत ने आतंकवादी गतिविधियों में दोषी पाते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। वह ‘वर्जीनिया जिहादी नेटवर्क’ से जुड़ा था। एफबीआई की जांच के अनुसार, उसने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कैंप में आतंकियों को भेजने और वहां हथियारों की ट्रेनिंग दिलवाने में मदद की थी। 2023 में मिडिल ईस्ट फोरम के साथ एक इंटरव्यू में रॉयर ने अपने जिहादी अतीत को याद करते हुए कहा था, “मुझे लश्कर के लोग पसंद आए। मुझे बताया गया था कि यह एक चरमपंथी समूह नहीं है।”

पलामू में पुलिस और शशिकांत गंझू दस्ते के बीच मुठभेड़, कारतूस-मैगजीन समेत नक्सली सामान बरामद

रिपोर्ट के अनुसार, रॉयर ने अदालत में माना था कि उसने अपने साथियों- मंसूर खान, योंग की क्वोन, मोहम्मद अतीक और ख्वाजा महमूद हसन को पाकिस्तानी आतंकी कैंप में प्रवेश दिलाने में मदद की थी। उसने इब्राहीम अहमद अल-हम्दी को भी आरपीजी यानी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड के प्रशिक्षण के लिए भेजा था, ताकि भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सके। हालांकि, 20 साल की सजा में से उसने 13 साल जेल में बिताए और अब वह धार्मिक स्वतंत्रता संस्थान के इस्लाम एंड रिलिजियस फ्रीडम एक्शन टीम के निदेशक के रूप में कार्यरत है।

See also  भारतीय किसानों को बर्बाद करना चाहता है अमेरिका, आखिर क्यों पटरी से उतर गई ट्रेड डील? समझिए

लारा लूमर ने एक और नियुक्त सदस्य, शेख हमजा यूसुफ पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यूसुफ मुस्लिम ब्रदरहुड और हमास जैसे संगठनों से जुड़ा रहा है और ‘जिहाद’ की असली परिभाषा को छिपाने की कोशिश की है। लूमर ने आरोप लगाया कि जायतूना कॉलेज में शरीया कानून की शिक्षा दी जाती है और यह संस्थान इस्लामिक कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है। हालांकि, वाइट हाउस की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जनसुराज में होंगे शामिल! प्रशांत किशोर के साथ जाने पर रविवार को कर सकते है प्रेस कांफ्रेंस

लूमर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वाइट हाउस में आतंकवादियों को सलाहकार बनाना शर्मनाक है। यह अमेरिका की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक है।” उन्होंने ट्रंप प्रशासन में पहले कार्यरत रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज की बर्खास्तगी को भी इससे जोड़ते हुए संकेत दिए कि ट्रंप के आंतरिक घेरे में कट्टर विचारधारा वाले लोग जगह पा रहे हैं।

See also  Eloni Meloni… फिर वायरल हुई मस्क-मेलोनी की फोटो, लोग सजेस्ट करने लगे बच्चों के नाम

गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा को भारत में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, जिसमें 2008 का मुंबई हमला शामिल है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। हाल ही में, भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इन हमलों में लश्कर के मुरीदके स्थित मार्कज तैबा प्रशिक्षण केंद्र को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया था।

सिरमटोली फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण का मामलाः आदिवासी संगठनों ने 4 जून को बुलाया झारखंड बंद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now