सिरमटोली फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण का मामलाः आदिवासी संगठनों ने 4 जून को बुलाया झारखंड बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2025

सिरमटोली फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण का मामलाः आदिवासी संगठनों ने 4 जून को बुलाया झारखंड बंद

रांचीः सिरमटोली फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठन एक बार फिर से आंदोलन के मूड में है। केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाव मोर्चा के बैनर तले शनिवार को नगरा सरना भवन में सिरम टोली सरना स्थल के मेन गेट पर प्रस्तावित फ्लाइओवर रैम्प निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद करने का एलान किया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की घोषणा की गई।

प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का प्रेमी ने लिया बदला, रांची डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा
गीताश्री उरांव ने इसके साथ ही आदिवासियों के जातिगत जनगणना, सरना धर्म कोड और पेसा कानून को लेकर भी सवाल उठाए। गीताश्री ने आरोप लगाया कि सातवां धर्म कॉलम हटा दिया गया है और अंग्रेजों के समय से चले आ रहे धर्म कॉलम को मिटाया जा रहा है। साथ ही, प्रशासनिक सहयोग से अंचल कार्यालय और थाना में आम आदिवासी परेशान हैं और धार्मिक जमीनें भी छीनी जा रही हैं।

See also  सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, UPS में मिलेगी ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी सुविधा; जानें क्या-क्या लाभ

RPF के 10 जवानों पर कार्रवाईः ट्रेनिंग ऑडर नहीं मानने पर किया गया सस्पेंड
पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने कहा कि पेसा कानून की नियमावली बनाई गई है, लेकिन ग्राम सभा के अधिकारों को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीएनटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और धार्मिक स्थलों पर कब्जा किया जा रहा है।आंदोलनकारियों ने बताया कि 27 मई को राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा और चार जून को झारखंड बंद बुलाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदरसी मुंडा ने कहा कि नया आदिवासी मोर्चा बनाकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन शुरू हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now